हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home देश अंतर्राष्ट्री...

    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में हाइटेक तकनीक से लगेंगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी

    International Gita Festival-2022
    • पवित्र ग्रंथ गीता का संदेश पूरे विश्व में होगा गुंजायमान: अग्रवाल
    • मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने किया ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग प्रदर्शनी स्थल का अवलोकन

    सच कहूँ/देवीलाल बारना
    कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश पूरे विश्व में गुजायमान होंगे। इस उदेश्य को लेकर ही गीता स्थली कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर प्रदेश सरकार की तरफ से (International Gita Festival-2022) अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को बड़ा स्वरूप दिए जा रहा है। इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 में अच्छे और बड़े स्तर के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें:-सरसा में देखा गया हिमालयन ग्रिफन वल्चर नस्ल का गिद्ध

    प्रदर्शनी में 40 से ज्यादा विभागों की योजनाओं और विकास को
    लोगों के समक्ष रखा जाएगा | International Gita Festival-2022

    इसी कड़ी में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ के साथ हाइटेक तकनीक की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी लगाई जा रही है। इस प्रदर्शनी में 40 से ज्यादा विभागों की योजनाओं और विकास को लोगों के समक्ष रखा जाएगा। महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल वीरवार को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।

    • पुरुषोतमपुरा बाग श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ के साथ लगेगा भव्य और विशाल प्रदर्शनी पंडाल

    महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने गीता ज्ञान संस्थानम में निर्माणाधीन मंदिर का अवलोकन किया और जीओ गीता संग्रहालय को देखा। उन्होंने गीता संग्रहालय का अवलोकन करने के अनुभवों को साझा किया और कहा कि यह संग्रहालय अत्यंत सुंदर एवं कल्पना से परिपूर्ण है। इस पवित्र भूमि कुरुक्षेत्र से निश्चित ही पवित्र ग्रंथ गीता के पूज्य संदेश इस प्रकार के प्रकल्पों से पूरे विश्व में गुंजायमान होंगे।

    इसके उपरांत महानिदेशक ने केडीबी कार्यालय में विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त शांतनु शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी के सीईओ चंद्रकांत कटारिया व सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर की गई तैयारियों की समीक्षा भी की। इस मौके पर केडीबी सदस्य विजय नरुला, उपेंद्र सिंघल आदि उपस्थित थे।

    29 नवंबर से 4 दिसंबर तक लगाई जाएगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी

    महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ के साथ सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की तरफ से लगाई जाने वाली राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के स्थल का अवलोकन करने के उपरांत कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 में विभाग की तरफ से 29 नवंबर से 4 दिसंबर तक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 29 नवंबर को किया जाएगा। इस वर्ष प्रगति मैदान में लगने वाले हरियाणा पैवेलियन से भी अच्छी तकनीक से प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। इस प्रदर्शनी के लिए बकायदा भव्य और बेहतरीन पंडाल लगाया जाएगा। इस प्रदर्शनी की साज-सज्जा देखने लायक होगी और हरियाणा के विकास की तस्वीर इस प्रदर्शनी में देखने को मिलेंगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here