हमसे जुड़े

Follow us

24.8 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    कनाडा में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव समारोह की शुरुआत

    गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज ने ओन्टारियो विधान सभा के अध्यक्ष और प्रांतीय संसद के सदस्यों (एमपीपी) को पवित्र श्रीमद्भगवद् गीता भेंट की

    कुरुक्षेत्र। (सच कहूं, देवीलाल बारना) कनाडा के लिविंग आर्ट सेंटर मिसिसॉगा में मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम से पहले आज गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज ने ओंटारियो की विधानसभा अध्यक्ष श्री टेड अर्नोट, प्रांतीय संसद के सदस्यों (एमपीपी) श्री दीपक आनंद और नीना टांगरी को पवित्र श्रीमद्भगवद् गीता भेंट कर महोत्सव की औपचारिक रूप से शुरुआत की। दीपक आनंद द्वारा कनाडा के क्वींस पार्क, टोरंटो ओंटारियो राज्य की संसद में एक समारोह का आयोजन किया गया। दीपक आनंद ने श्रीमद्भगवद् गीता प्राप्त करते हुए कहा कि वे इस पवित्र श्रीमद्भगवद् गीता को प्राप्त करने के लिए स्वयं को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं और यह गर्व की बात है कि आज इस पवित्र श्रीमद्भगवद गीता के साथ क्वीन हाउस लाइब्रेरी पूर्ण हो गई है। गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज ने पवित्र गीता को मानवता के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि मॉरीशस और यूनाइटेड किंगडम की धरती पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के सफल आयोजन के बाद इस बार कनाडा में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जा रहा है।

     

    यह भी पढ़ें:– सच कहूँ ब्यूरो चीफ सुनील इन्सां के दादा के निधन पर सच कहूँ परिवार ने जताया शोक

    दिलचस्प बात यह है कि गीता के शाश्वत संदेश को विश्व स्तर पर फैलाने के लिए पहली बार जीओ गीता कनाडा के साथ 104 सामाजिक धार्मिक संगठन 16 से 18 सितंबर तक तीन दिवसीय उत्सव का आयोजन करेंगे। महोत्सव में आने वाले पर्यटकों के लिए गीता और कुरुक्षेत्र की थीम पर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जो प्रमुख आकर्षणों में से एक होगी। उल्लेखनीय है कि प्रांतीय संसद के सदस्य (एमपीपी) ओंटारियो विधानसभा नीना तंगरी ने श्रीमद्भगवद् गीता पर हाथ रखकर शपथ ली थी। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंद्रकांत कटारिया सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here