हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ पुष्कर मेले म...

    पुष्कर मेले में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर बिखेरेंगे सुरों का जलवा

    International, Pushkar, Fair

    मेला क्षेत्र में मेडिकल टीम 24 घंटे उपलब्घ रहेगी। Pushkar Fair

    अजमेर। पुष्कर मेले (pushkar fair ) में इस बार प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर व रवि पंवार अपनी प्रस्तुतियों से जलवा बिखेरेंगे। मेले में एक दिन महिलाओं के नाम रहेगा। इसमें केबीसी फेम व एनजीओ संचालिका रूमा देवी तथा चेंजमेकर अवार्ड से सम्मानित पायल का भी सेशन होगा। महिलाओं का फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा। वेस्ट जोन कल्चर की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि कैलाश खेर का कार्यक्रम फाइनल हो गया है।

    सरोवर के घाटों पर पुख्ता रहेगी सुरक्षा व्यवस्था | Pushkar Fair

    अन्तरर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2019 के तहत सरोवर के समस्त घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मेला व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में गरुवार को जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान समस्त विभागों से अब तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। जिला कलक्टर ने बताया कि इस बार सरोवर के घाटों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। घाट पर सिविल डिफेंस एवं नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही गोताखोर भी रस्सा व आवश्यक उपकरण के साथ सेवाएं देंगे। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में मेडिकल टीम 24 घंटे उपलब्घ रहेगी।

    माइक के जरिए सभी को सुरक्षात्मक उपाय रखने के लिए आगाह किया जाता रहेगा। जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग को निर्देश दिए कि वे बाहर से आने वाले पशुओं को कोई कठिनाई ना हो इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में मेला अवधि के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) कैलाश चंद लखारा,आईएएस प्रशिक्षु नित्या के,पुष्कर उपखंड अधिकारी देविका तोमर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    • – शाम 6 बजे पुष्कर सरोवर के वराह घाट पर महा आरती
    • -शाम 7 बजे मामे खान की लाइव कंसर्ट तथा जयपुर घाट पर भजन संध्या का आयोजन
    • -शाम 7.30 बजे पुराने रंगनाथ मंदिर में भारतीय शास्त्रीय संगीत पर आधारित नृत्य महोत्सव की शुरुआत।
    • 9 नवंबर- सुबह 10 बजे मेला मैदान में अंतर पंचायत समिति खेलकूद प्रतियोगिताएं
    • -10.30 बजे महिलाओं की मटका रेस प्रतियोगिता -11.30 बजे म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का
    • -शाम 6 बजे महाआरती

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।