हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 5000 से अधिक ...

    5000 से अधिक पट्यालवियों ने किया ‘योग’, योग के रंग में रंगा सुनाम

    Patiala News
    Patiala News: 5000 से अधिक पट्यालवियों ने किया ‘योग’, योग के रंग में रंगा सुनाम

    लोगों के निरोग स्वास्थ्य के लिए सीएम की योगशाला निभा रही अहम भूमिका: गोगिया

    पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। International Yoga Day: ‘सीएम की योगशाला’ के तहत शनिवार को यहां 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसे पट्यालवियों की शिरकत ने सफल बनाया। इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में सीएम की योगशाला में रोजाना शिरकत करने वाले पट्यालवी, समाज सेवी संस्थाओं के सदस्य, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों सहित अन्यों ने शिरकत की। इस दौरान जहां सीएम की योगशाला के ट्रेनरों व आयुश विभाग, पंजाब के योग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने योग के लाभ गिनाते प्राणायाम, मंत्र उच्चारण सहित पुरातन योग के विभिन्न योग आसन करवाए, वहीं विद्यार्थियों की टीम ने संगीतक योग के करबत दिखाए। Patiala News

    उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय समारोह में 5 हजार से अधिक पट्यालवियों ने योग कर जहां नया रिकॉर्ड बनाया है, वहीं योग प्रति पैदा हुई जागरूकता का भी संदेश दिया है।\ वहीं पटियाला नगर निगम के मेयर कुन्दन गोगिया ने कहा कि राज्य के लाखों लोग सुबह-शाम योगशाला का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने लोगों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। वहीं डिप्टी कमिशनर डॉ. प्रीती यादव ने कहा कि हमें इस मौजूदा तेज रफ्तार जिन्दगी में तनाव ग्रस्त दिमाग व शरीर को दवाईयों से रहित रखने के लिए योग करना चाहिए।

    रायकोट में मनाया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    रायकोट (सच कहूँ/आरजी रायकोटी)। Raikot News: भारत सहित पूरी दुनिया में 21 जून को अंतरराष्टÑीय योग दिवस मनाया जाता है। इसके तहत ही शनिवार को 11वें अंतरराष्टÑीय योग दिवस पर रायकोट में भी तहसील स्तरीय समारोह करवाया गया। यह समारोह शिवाला खाम की त्रिवैणी पार्क विच्च करवाया गया। इस योग दिवस समारोह में योग क्लब रायकोट, मन्दिर शिवाला खाम कमेटी, प्रजापति ब्रहम कुमारी इश्वर्या विश्व विद्यालय रायकोट से बड़ी संख्या में

    आमजन के साथ साथ स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों, पुलिस कर्मचारियों, युवाओं, व्यापारियों व सीनियर सिटीजन सहित अन्यों ने भाग लिया। योग दिवस पर योग गुरू अवतार सिंह गुंमटी, सतवीर सिंह व नेहा ने विभिन्न योग आसन करवाए व साथ ही लोगों को तन्दरूस्त रहने के लिए उपाय बताए।

    योग के रंग में रंगा सुनाम | Sunam News

    • कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने योग दिवस समारोह में की शिरकत

    सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच कहूँ/कर्म थिंद)। शनिवार को सुनाम में भारत विकास परिषद व सहयोगी पतंजलि योग समिती, अग्रवाल सभा, लॉयन क्लब, सूरजकुंड एसवीएम द्वारा गीता भवन मन्दिर कॉम्पलैक्स में रोटरी क्लब सुनाम द्वारा रोटरी कॉम्पलैकस में सुबह की सैर व शहीद ऊधम सिंह योग ग्रुप द्वारा शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज में मनाए गए अंतर राष्टÑीय योग दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने शिरकत की। अरोड़ा ने कहा कि आज की दौड़ भाग की जिंदगी में मन की शांति बहुत जरूरी है जोकि योग से हासिल की जा सकती है। योग मन को शांति प्रदान करवाने के साथ साथ यह शरीर को निरोग रखता है।

    उन्होंने आमजन व उपस्थित जनों को योग क्रियाओं को अपनी रोजाना की जिंदगी में शामिल करने के लिए कहा, ताकि जिंदगी में खुशहाली बनी रहे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को शारीरिक पक्ष से तन्दरुस्त व मानसिक तौर पर मजबूत रखने के लिए सीएम योगशला चला रही है। इस मौके मार्केट कमेटी सुनाम के चेयरमैन मुकेश जुनेजा, रवी कमल गोयल, भारत विकास परिषद् के प्रधान राकेश कुमार, सीमा रानी सहित अन्य मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें:– Punjab: 281 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र