हमसे जुड़े

Follow us

36.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 15, 2026
More
    Home चंडीगढ़ International...

    International Yoga Day: मोहाली में 33 जगहों पर 12210 लोगों ने किया ‘योग’

    Mohali News
    Mohali News: मोहाली में विभिन्न जगहों पर मनाए गए योग दिवस की तस्वीरें।

    बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम, सैक्टर-78 में मनाया 11वां अंतरराष्टÑीय योग दिवस

    मोहाली (सच कहूँ/एम.के. शायना)। Mohali News: पंजाब, देश का पहला ऐसा राज्य बना है, जहां शनिवार को मोहाली सहित सभी 23 जिलों, ब्लॉकों, गांवों व शहरों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह एक ही समय में पूरे उत्साह से मनाया गया। मोहाली में 33 जगहों पर मनाए गए योग दिवस समारोहों में 12210 लोगों ने भाग लिया। इन योग समारोहों में लोगों के साथ-साथ सीएम की योगशाला के सभी कोआर्डीनेटरों व योगशाला के ट्रेनरों ने भी भाग लिया।

    मोहाली में जिला प्रशासन की सरप्रस्ती में, आर्युवैदा व यूनानी विभाग द्वारा कोआर्डीनेटर प्रतिमा डावर की निगरानी में मोहाली में सैक्टर-78, सैक्टर-79, सैक्टर-81, सैक्टर-66 नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केन्द्र व खरड़ के सभी ब्लॉकों के साथ साथ, खरड़ शहर में रामलीला हाल में योग दिवस मनाया गया, जिसमें खरड़ के एसडीएम दिव्या पी ने भी योग किया व लोगों को योग दिवस की बधाई दी। Mohali News

    इसके अलावा कुराली के स्वामी जी पार्क, गांव कालेवाल, गांव रुड़की पुखता व खरड़ के सैक्टर-125, सीनियर सिटीजन हाल व खरड़ के वैस्टर्न टॉवर सोसायटी में भी योग दिवस मनाया गया। इसी तरह नयागांव के गांव नाडा में व न्यू चंडीगढ़ ईकोसिटी व ओमैक्स अम्बिका में वी योग दिवस मनाया गया।

    प्रतिमा डावर ने बताया कि जीरकपुर में एरोविस्टा, कृष्णा एनक्लेव, हाईलैंड सोसायटी, ग्रीन लोट्स सोसायटी, जरनैल सिंह दौलत पार्क, रॉयल मोतियाज, ढकोली गांव, गोल्डन सैंड सोसायटी, अलटूरा अपॉर्टमैंट नागला रोड, स्वासतिक विहार, मैक्सकस सोसायटी, बॉलीवुड सोसायटी में योग दिवस मनाया गया। वहीं जीरकपुर के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने भी योग किया। उन्होंने वॉलीवुड सोसायटी व अलटूरा सोसायटी में पहुंचे व लोगों को योग करने के लिए प्रेरित किया। Mohali News

    योग दिवस मौके ब्लॉक डेराबस्सी में, रामपुर सैणियां, फॉरैस्ट पार्क, गुलमोहर सिटी एक्सटैंशन, व गांव बाकरपुर, हिंमायूपुर, खार गुज्जरां, गांव कालेवाल व बीडीपीओ कार्यालय डेराबस्सी में योग दिवस मनाया। जिल्हे विच्च बहुमंतवी खेड स्टेडियम, सैकटर-78 विखे मनाए गए। 11 वें अंतर राष्टÑीय योग दिवस मौके एसडीएम मोहाली, दमनदीप कौर, डीएसपी, हरसिमरन सिंह बल, डायरैक्टर आर्युवैदिक डॉ. रवी डोगरा, जिला आर्युवैदिक व यूनानी अधिकारी, डॉ सरबजीत कौर, नायब तहसीलदार मोहाली हरजोत सिंह, जिला खेल अधिकारी रुपेश कुमार, जिला योगा कोआर्डीनेटर प्रतिमा डावर के अलावा शहरवासी व सीनियर सिटीजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें:– Gurugram Road Accident: गुरुग्राम में बस-कार की भिड़ंत में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की मौत