हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home खेल आईपीएल: साढ़े ...

    आईपीएल: साढ़े 11 करोड़ में पंजाब के किंग बने लियाम लिविंगस्टोन

    बेंगलुरु (एजेंसी)। टी20 क्रिकेट के नए सुपरस्टार लियाम लिविंगस्टन के लिए कोलकाता और पंजाब के बीच टकराव के बाद गुजरात टाइटंस भी उतरे मैदान में। लेकिन साढ़े 11 करोड़ी बनकर लिविंगस्टन खेलेंगे पंजाब के लिए। जिमी नीशम और क्रिस जॉर्डन रहे अनसोल्ड, वहीं डॉमिनिक ड्रेक्स, विजय शंकर और जयंत यादव को गुजरात ने अपना आॅलराउंडर बनाया। भारत के खिलाफ लंबे छक्के लगाने की क्षमता से सभी को प्रभावित करने वाले वेस्ट इंडीज के ओडीन स्मिथ के लिए टीमों के बीच छिड़ी जंग। आखिरकार छह करोड़ की मोटी रकम देकर पंजाब ने खरीदा ओडीन को। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसन को मुंबई से छीनकर 4 करोड़ 20 लाख में अपना खिलाड़ी बनाया सनराइजर्स हैदराबाद ने।

    भारतीय आॅलराउंडर शिवम दुबे को खरीदने में सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने दिलचस्पी दिखाई और वह 4 करोड़ में चेन्नई के लिए खेलेंगे। 90 लाख में कृष्णप्पा गौतम गए लखनऊ की नगरी और इसी के साथ यह सेट हुआ समाप्त। दूसरे दिन की नीलामी शुरू हुई कैप्ड बल्लेबाजों के सेट के साथ। पहला नाम हैं साउथ अफ्रÞीका के एडन मारक्रम का। 2 करोड़ 60 लाख में हैदराबाद के लिए खेलेंगे। अनुभवी अजिंक्य रहाणे एक करोड़ में बने कोलकाता के नाइट राइडर। डेविड मलान, इयोन मॉर्गन, सौरभ तिवारी, आरोन फिंच और मार्नस लाबुशेन को नहीं मिला कोई खरीदार। आरसीबी और पंजाब के लिए खेलने के बाद अब दिल्ली के लिए खेलेंगे मंदीप सिंह। चेतेश्वर पुजारा भी रहे अनसोल्ड।

    मुंबई ने जयदेव को 1 करोड़ 30 लाख में खरीदा

    अगले सेट में होंगे तेज गेंदबाज, चेतन सकारिया और जयदेव उनादकट पर लग सकती हैं बड़ी बोलियां। इशांत शर्मा, नाथन कोल्टर -नाइल और लुंगि एनगिडी रहे अनसोल्ड। वहीं सवा 5 करोड़ में खलील अहमद की बाजी मारी दिल्ली के कैपिटल्स ने। बेंगलुरु को पछाड़कर 2 करोड़ में दुष्मंत चमीरा को खरीदा लखनऊ ने। चेतन सकारिया में रुचि दिखाई बेंगलुरु और राजस्थान ने लेकिन अंत में 4 करोड़ 20 लाख में उन्हें खरीदने में कामयाब हुई राजधानी दिल्ली। पंजाब के संदीप शर्मा गए पंजाब किंग्स के पास। मुंबई को मात देकर नवदीप सैनी को 2.60 करोड़ में अपना रॉयल बनाया राजस्थान ने।

    जयदेव उनादकट लगभग अनसोल्ड होने वाले थे लेकिन अंतिम समय पर मुंबई ने बोली की शुरूआत की और चेन्नई को पीछे छोड़कर जयदेव को 1 करोड़ 30 लाख में खरीदा मुंबई ने। अनकैप्ड बल्लेबाजों में विराट सिंह और हिम्मत सिंह को खरीदने की हिम्मत किसी ने नहीं की। हिमांशु राणा, सचिन बेबी और अंडर-19 विश्व विजेता हरनूर सिंह को भी नहीं मिला खरीदार। 55 लाख देकर रिंकू सिंह को केकेआर ने अपनी टीम में वापस बुलाया। वहीं बेस प्राइस में लखनऊ गए मनन वोहरा। आंध्र प्रदेश के रिकी भुई के अनसोल्ड जाने के बाद यह सेट हुआ खत्म।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here