हमसे जुड़े

Follow us

15.8 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More

    IPL 2025 Update: मालामाल हुए आईपीएल के खिलाड़ी! जानें, किसे मिला कितना खजाना ?

    IPL 2025 Update
    IPL Prize Money 2025: मालामाल हुए आईपीएल के खिलाड़ी! जानें, किसे मिला कितना खजाना ?

    IPL Prize Money 2025: अहमदाबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीत लिया। यह ऐतिहासिक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आरसीबी ने 9 विकेट पर 190 रन बनाए। टीम के लिए विराट कोहली ने सबसे अधिक 43 रनों की पारी खेली। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने 3-3 विकेट चटकाए। IPL 2025 Update

    इससे पहले आरसीबी तीन बार (2009, 2011, 2016) फाइनल में पहुंचकर खिताब से चूक चुकी थी, लेकिन इस बार उसने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। विजेता बनने के बाद आरसीबी को 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। पंजाब किंग्स ने दूसरी बार फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन एक बार फिर उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। पंजाब को 12.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली।

    अन्य टीमों को भी मिला इनाम | IPL 2025 Update

    प्लेऑफ में जगह बनाने वाली अन्य दो टीमों में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस शामिल थीं। मुंबई इंडियंस क्वालीफायर-2 तक पहुंची और उसे 7 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया, जबकि एलिमिनेटर में हार का सामना करने वाली गुजरात टाइटंस को 6.5 करोड़ रुपये मिले।

    व्यक्तिगत पुरस्कार विजेता

    मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर: सूर्यकुमार यादव (मुंबई इंडियंस) — ₹10 लाख

    ऑरेंज कैप: बी. साई सुदर्शन (गुजरात टाइटंस) — 759 रन — ₹10 लाख

    पर्पल कैप: प्रसिद्ध कृष्णा (गुजरात टाइटंस) — 25 विकेट — ₹10 लाख

    सर्वश्रेष्ठ कैच: कामिंदु मेंडिस — ₹10 लाख

    इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: बी. साई सुदर्शन — ₹10 लाख

    सर्वाधिक छक्के: निकोलस पूरन — ₹10 लाख

    फैंटेसी प्लेयर ऑफ द सीजन: बी. साई सुदर्शन — ₹10 लाख

    RCB vs PBKS IPL 2025 Final: जीतने के बाद भावुक हुए विराट ने कर दे ये बड़ी घोषणा!