हमसे जुड़े

Follow us

27.2 C
Chandigarh
Sunday, February 22, 2026
More

    Israel-Iran War Latest Updates: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइल

    Israel-Iran Ceasefire News
    Israel-Iran War Latest Updates: ट्रंप के सीजफायर के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइल

    Israel-Iran War Latest Updates: तेल अवीव। एक ओर जहाँ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इज़रायल के बीच संघर्षविराम (सीजफायर) की घोषणा की है, वहीं दूसरी ओर ईरान ने मंगलवार को एक बार फिर इज़रायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर दिया। इज़रायली रक्षा बलों (आईडीएफ) के अनुसार, मंगलवार सुबह ईरान की ओर से दो चरणों में कुल छह मिसाइलें दागी गईं। पहले हमले में दो मिसाइलें थीं, जबकि दूसरे में चार मिसाइलों ने बीरशेबा स्थित एक अपार्टमेंट परिसर को निशाना बनाया। Israel-Iran Ceasefire News

    मिसाइल हमलों के बाद इज़रायल के उत्तरी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन गूंज उठे। नागरिकों को पहले से सतर्क कर दिया गया था और उन्हें अगले आदेश तक बम शरण स्थलों में रहने का निर्देश दिया गया है। Trump announces ‘ceasefire’

    यह घटना ऐसे समय हुई है जब कुछ घंटे पहले ही राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि ईरान और इज़रायल के बीच एक स्थायी संघर्षविराम पर सहमति बन गई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ’ पर लिखा, “सभी को बधाई। ईरान और इज़रायल के बीच पूर्ण और अंतिम संघर्षविराम पर सहमति हो गई है। यह छह घंटे में प्रभावी होगा, जिसकी शुरुआत ईरान से होगी।” उन्होंने आगे लिखा, “यदि ईरान अगले 12 घंटों तक संघर्षविराम का पालन करता है, तो इज़रायल भी इसका अनुसरण करेगा। 24 घंटे बाद यह युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त मान लिया जाएगा।” Israel-Iran Ceasefire News

    ”युद्ध जारी रहता, तो यह वर्षों तक चलता”

    राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों की सहनशीलता, दूरदर्शिता और साहस की सराहना करते हुए कहा, “ईश्वर ईरान को आशीर्वाद दे, ईश्वर इज़रायल को आशीर्वाद दे, ईश्वर मध्य पूर्व और पूरी दुनिया को आशीर्वाद दे।” ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि यह युद्ध जारी रहता, तो यह वर्षों तक चलता और इससे पूरा मध्य पूर्व क्षेत्र तबाह हो सकता था। इसी बीच, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल को बताया कि तेहरान को अब तक अमेरिका की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में ईरान को इज़रायल अथवा अमेरिका के साथ अपने शत्रुतापूर्ण संबंध समाप्त करने का कोई स्पष्ट कारण नहीं दिखता।

    ज्ञात हो कि भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे अमेरिका ने ईरान की तीन प्रमुख परमाणु सुविधाओं—नतांज, फोर्डो और इस्फहान—पर हमला किया था। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट कहा था कि ईरान को अब युद्ध समाप्त करने के लिए सहमत होना चाहिए, अन्यथा उस पर और अधिक आक्रामक कार्रवाई की जाएगी। Israel-Iran Ceasefire News