हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More

    Iran-Israel conflict Latest News: अमेरिकी हमले से बौखलाए ईरान ने इजराइल पर हमले किये तेज

    Iran-Israel Attacks News
    Iran-Israel conflict Latest News: अमेरिकी हमले से बौखलाए ईरान ने इजराइल पर हमले किये तेज

    बेन गुरियन हवाई अड्डे और इज़राइल के अन्य स्थलों को बनाया निशाना

    Iran-Israel conflict Latest News: वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव चरम पर पहुँच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि अमेरिकी सशस्त्र बलों ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु स्थलों पर हमला (US Attacks) किया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका ने इज़राइल के साथ मिलकर ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान में सीधे भाग लेना आरंभ कर दिया है। राष्ट्र के नाम एक विशेष संबोधन में राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि ईरान के जिन परमाणु केंद्रों पर हमला हुआ है, वे पूरी तरह नष्ट कर दिए गए हैं। उनका दावा है कि यह कदम क्षेत्रीय शांति और वैश्विक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। Iran-Israel Attacks News

    ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने अमेरिकी हमले की पुष्टि की

    ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने पुष्टि की है कि फ़ोर्डो, इस्फ़हान और नतांज़ नामक परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हालांकि संगठन ने स्पष्ट किया कि इन हमलों के बावजूद ईरान का परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं होगा और वह अपनी वैज्ञानिक गतिविधियाँ जारी रखेगा। ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की तीव्र निंदा करते हुए कहा है कि अमेरिका ने अब ईरान के विरुद्ध एक प्रत्यक्ष युद्ध आरंभ कर दिया है। मंत्रालय ने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका ने मध्यपूर्व में जारी कूटनीतिक प्रयासों को कमजोर करते हुए इज़राइल की आक्रामक नीतियों का समर्थन किया है।

    विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “अमेरिका ने न केवल कूटनीति से मुँह मोड़ा है, बल्कि इज़राइल की हिंसक कार्रवाइयों का समर्थन करके क्षेत्र में विनाश का मार्ग चुना है।” इधर, इज़राइल की आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में मिसाइलें दागी हैं, जिससे कुछ स्थानों पर इमारतों को नुकसान पहुँचा है और कम से कम 16 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। Iran-Israel Attacks News

    US attacks iran: आखिरकार अमेरिका ने कर ही दिया ईरान पर हमला! तीन परमाणु ठिकाने किये ध्वस्त