हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा शिक्षा में सु...

    शिक्षा में सुधार व महिलाओं को सम्मान देना रहेगी प्राथमिकता: ईश्वर शर्मा

    Ishwar Sharma

    -राष्‍ट्रीय लोकस्वराज पार्टी के उम्मीदवार ईश्वर शर्मा ने किया दर्जनों गांव में जनसभा को संबोधित

    सच कहूँ/विजय शर्मा
    करनाल। राष्‍ट्रीय लोकस्वराज पार्टी के उम्मीदवार व प्रसिद्ध गायक पं. ईश्वर शर्मा ने कहा कि उनका मकसद केवल करनाल लोकसभा क्षेत्र सांसद बनना नहीं है बल्कि जनता की सेवा करना है। यदि जनता उन पर विश्वास जताती है तो वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। ईश्वार शर्मा ने शुक्रवार को पानीपत के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 12 मई को नारियल के पेड़ के सामने वाला बटन दबाकर जीत दिलाने की अपील की। दौरे के दौरान ईश्वार शर्मा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।

    ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य करनाल को शिक्षा के क्षेत्र में आगे लाना है ताकि कोई भी बच्चा अनपढ़ न रहे। शिक्षित युवा ही देश व प्रदेश का भविष्य संवार सकता है। उन्होंने कहा कि वहीं महिलाओं के सम्मान व उनकी सुरक्षा को लेकर भी कड़े कदम उठाए जाएंगे। ताकि नारी भी सही मायनों में आजाद होकर जी सके।

    इन गांवों में किया प्रचार, मांगे वोट

    शुक्रवार को राष्टय लोकस्वराज पार्टी के उम्मीदवार ईश्वर शर्मा व उनके बेटे हेमंत शर्मा ने गांव जुंडला, पीचोलिया, पोन्योत, अलवला, जलमाना, जयसिंह पूरा, असंध, सलवान, घोहरीपुर, नरूखेरी और अन्य आस-पास के सभी गांवों में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी उनका जोरदार स्वागत करते हुए जीत दिलाने का आश्वासन दिया।

    सांसद बनकर नहीं, सेवक बनकर करूंगा काम

    लोकसभा क्षेत्र करनाल से पहली बार चुनावी मैदान में उतरे ईश्वर शर्मा ने कहा जनता उनका साथ दे तो वह सांसद बनकर नहीं बल्कि सेवक बनकर उनके दु:ख दर्द को बांटने का काम करेंगे। उन्होंने अन्य पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा, कांग्रेस ने सिर्फ लोगों को गुमराह करने का काम किया है। कई सांसद आए और चले गए लेकिन आज करनाल स्मार्ट सिटी बनने के बाद भी बदहाल है लेकिन अब करनाल की जनता जाग चुकी है और ये चुनाव परिणाम के बाद साबित हो जाएगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें