हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी दिल्ली में आई...

    दिल्ली में आईएसआईएस का आतंकवादी गिरफ्तार

    Arrested

    नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस को शनिवार सुबह बड़ी सफलता मिली जब नयी दिल्ली के धौलाकुआं से उसने आईएसआईएस के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने मुठभेड़ के बाद आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उसके पास से आईईडी भी बरामद हुई है। विशेष शाखा के उपायुक्त प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि आतंकवादी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ धौलाकुआं से करोलबाग के बीच रास्ते में रिज रोड पर हुई।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।