हमसे जुड़े

Follow us

34.8 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More

    इजरायली वायु सेना ने गाजा में हमास के ठिकाने पर किए हमले

    Attack

    गाजा 06 मार्च (एजेंसी)

    इजरायली वायु सेना ने फिलीस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के कई सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। रूसी समाचार एजेंसी स्पूतनिक के एक संवाददाता ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्राप्त रिपाेर्ट के मुताबिक इजरायली वायु सेना ने हमास के बद्र नामक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाकर दो हवाई हमले किए। इस हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

    इजरायल की ओर से इस हवाई हमले के संदर्भ में कोई टिप्पणी नहीं की गयी है। हाल में फिलीस्तीनी प्रदर्शनकारियों की ओर से गुब्बारों में विस्फोटक भरकर गाजा पट्टी से इजरायली सैनिकों पर फेंकने की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। इसके जवाब में इजरायली सेना भी गाजा पट्टी पर जवाबी हमले करती है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।