हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Sunday, February 15, 2026
More

    इजरायल के वित्त मंत्री ने खुद को किया आइसोलेट

    Israeli Finance Minister isolated himself

    तेल अवीव l इजरायल के वित्त मंत्री इजरायल काट्ज ने अपने सुरक्षा गार्ड के कोरोना वायरस (काेविड-19) से संक्रमित पाये जाने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। काट्ज के सलाहकार जीना रोइटमन ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार को वित्त मंत्री ने अपनी सुरक्षा में तैनात एक गार्ड के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद खुद को क्वारंटीन कर लिया। काट्ज इस गार्ड के संपर्क में थे।

    काट्ज ने अपने स्वास्थ्य की जानकारी देते हुये कहा कि वह अच्छा महसूस कर रहे है और डेढ़ सप्ताह तक आइसोलेशन में रहेंगे। काट्ज घर से अपना काम जारी रखेंगे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक भी करेंगे। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान करोना मामले 822 बढकर 3,16,411 तक पहुंच गये है। इस वासरस के संक्रमण से 13 और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा 2,592 हो गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।