हमसे जुड़े

Follow us

17.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home खेल ISSF World Cu...

    ISSF World Cup 2025: म्यूनिख में भारतीय निशानेबाजों का स्वर्णिम प्रदर्शन!

    ISSF World Cup
    ISSF World Cup 2025: म्यूनिख में भारतीय निशानेबाजों का स्वर्णिम प्रदर्शन!

    दो स्वर्ण और दो कांस्य के साथ तीसरे स्थान पर भारत

    ISSF World Cup 2025: नई दिल्ली। म्यूनिख में संपन्न आईएसएसएफ विश्व कप 2025 में भारतीय पिस्टल और राइफल निशानेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया। भारतीय दल ने इस प्रतियोगिता में कुल चार पदक अपने नाम किए, जिनमें दो स्वर्ण और दो कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि के साथ भारत ने पदक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जो केवल चीन और नॉर्वे से पीछे रहा। ISSF World Cup

    India records four medals: भारत की पदक यात्रा की शुरुआत ओलंपियन एलावेनिल वलारिवन ने की। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। फाइनल में उनका स्कोर 231.2 रहा, जबकि क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने 635.9 अंकों के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया। इसके बाद सिफ्ट कौर समरा ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक सूची को समृद्ध किया। उन्होंने फाइनल में 453.1 का स्कोर दर्ज किया। समरा इससे पहले ब्यूनस आयर्स में स्वर्ण जीत चुकी हैं और 2022 एशियाई खेलों में इस स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं।

    भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया 19 वर्षीय सुरुचि सिंह ने, जिन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 241.9 अंक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। यह इस वर्ष में उनका तीसरा आईएसएसएफ स्वर्ण पदक है, इससे पहले उन्होंने ब्यूनस आयर्स और लीमा में भी स्वर्ण पदक जीते थे। सुरुचि ने अपनी सफलता पर कहा, “लगातार तीसरा स्वर्ण जीतना किसी सपने के सच होने जैसा है। प्रतियोगिता बेहद कठिन थी, लेकिन मैंने अपने आत्मविश्वास और तकनीक पर भरोसा रखा। मैं अपने कोच और टीम की आभारी हूं।”

    दूसरा स्वर्ण पदक भारत को मिला 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में

    चौथा और दूसरा स्वर्ण पदक भारत को मिला 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में, जहां अर्जुन सिंह बाबूता और आर्या बोरसे की जोड़ी ने चीन की वांग जिफेई और शेंग लिहाओ को 17-7 के स्कोर से हराकर देश को स्वर्ण पदक दिलाया। क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय जोड़ी ने 635.2 अंक हासिल किए, जबकि चीनी टीम ने 635.9 अंकों के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

    भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने खिलाड़ियों की सफलता पर गर्व जताते हुए कहा, “हमारे खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। एनआरएआई भविष्य में भी हरसंभव सहयोग करता रहेगा।” उन्होंने आगे कहा कि देश के निशानेबाजों को अब “शूटिंग लीग ऑफ इंडिया” में देखने का अवसर मिलेगा, जो इस वर्ष के अंत में शुरू हो रही है। इसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज आमने-सामने होंगे।

    इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से 36 सदस्यीय दल ने हिस्सा लिया। इससे पहले भारत ने ब्यूनस आयर्स में आठ पदक (चार स्वर्ण, दो रजत, दो कांस्य) और लीमा चरण में सात पदक (दो स्वर्ण, चार रजत, एक कांस्य) जीते थे। आईएसएसएफ विश्व कप का अगला चरण सितंबर 2025 में चीन के निंगबो में आयोजित किया जाएगा। ISSF World Cup

    Monsoon Update: देशभर में मानसून को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी, डराने वाली रहेगी स्थिति!