हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल टोक्यो ओलंपिक...

    टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन संभव नहीं

    Tokyo-Olympic

    ओलंपिक रद्द करने की याचिका पर चार लाख से अधिक लोगों ने किए हस्ताक्षर (Tokyo Olympic Games)

    टोक्यो (एजेंसी)। कोरोना महामारी के कारण आगामी टोक्यो ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों को रद्द करने को लेकर लॉन्च की गई आॅनलाइन याचिका पर चार लाख से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। जापान के एक प्रतिष्ठित वकील एवं राजनेता केनजी उत्सुनोमिया ने पांच मई को यह आॅनलाइन याचिका पेश की थी। अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाक , अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स, जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा, ओलंपिक मामलों के मंत्री तामायो मारुकावा, टोक्यो ओलंपिक एवं पैरालंपिक आयोजन समिति के अध्यक्ष सेइको हाशिमोतो और टोक्यो के गवर्नर यूरिको कोइके के नाम लिखी गई इस याचिका में कहा गया है कि आयोजक वर्तमान में जबरदस्ती टोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं, जबकि टोक्यो और जापान के अन्य प्रांतों के साथ-साथ दुनिया भर के सभी देश जानलेवा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

    वर्तमान स्थिति चिंताजनक

    याचिका में यह भी कहा गया है कि अनगिनत स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सा संस्थानों और मूल्यवान चिकित्सा संसाधनों की मदद के बिना टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन संभव नहीं होगा। कई चिकित्सा पेशेवरों ने हालांकि पहले ही लोगों को सूचित किया है कि यहां अधिक चिकित्सा मांगों के लिए कोई जगह नहीं है। यह बहुत संभव है कि ओलंपिक का आयोजन सुपर-स्प्रेडर (तेजी से संक्रमण फैलना) होगा और तब स्थिति वर्तमान से भी ज्यादा खराब हो जाएगी।

    क्या है पूरा मामला

    कुछ जापानी सर्वेक्षणों के मुताबिक जापान की अधिकतर लोग ओलंपिक रद्द करने के पक्ष में हैं। यहां तक कि टोक्यो ओलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों के आधिकारिक मीडिया पार्टनर में से एक जापानी समाचार पत्र असाही शिंबुन ने बुधवार को सार्वजनिक सुरक्षा के लिए कोरोना महामारी संबंधी खतरों और देश की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर दबाव का हवाला देते हुए जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा से ओलंपिक खेलों को रद्द करने का आग्रह किया है। टोक्यो सहित ओलंपिक की मेजबानी करने वाले जापान के अधिकतर प्रांतों में गुरुवार तक कोरोना संक्रमण के चलते आपातकाल जारी रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।