हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, March 26, 2026
More
    Home देश हवाई अड्डे पर...

    हवाई अड्डे पर कम से कम दो घंटे पहले पहुँचना जरूरी होगा

    नयी दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के कारण दो महीने तक बंद घरेलू यात्री उड़ानें 25 मई से कई नये दिशा-निर्देशों के साथ दुबारा शुरू हो रही हैं जिनमें हवाई अड्डे पर कम से कम दो घंटे पहले पहुँचना और आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल जरूरी होगा। सूत्रों ने बताया कि हवाई अड्डों के लिए मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) में यात्रियों का हवाई अड्डे पर कम से कम दो घंटे पहले पहुँचना अनिवार्य किया गया है। सिर्फ उन्हीं यात्रियों को टर्मिनल बिल्डिंग में प्रवेश करने दिया जायेगा जिनकी उड़ान अगले चार घंटे में है। टर्मिनल में प्रवेश से पहले ही यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जायेगी और बिना लक्षण वाले यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

    • यात्रियों के लिए उनके मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप होना अनिवार्य किया गया है।
    • ऐप पर हरा संकेत नहीं दिखने पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
    • 14 साल से कम उम्र के बच्चों को आरोग्य सेतु ऐप की अनिवार्यता से छूट दी गयी है।
    • कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए 25 मार्च से देश में सभी यात्री उड़ानें बंद हैं।
    • मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को घोषणा की थी कि 25 मई से घरेलू यात्री उड़ानें दुबारा शुरू होंगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।