हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Saturday, February 21, 2026
More
    Home देश मध्यप्रदेश: प...

    मध्यप्रदेश: पांच सौ करोड़ के हवाला कारोबार का खुलासा

    Jabalpur

    आयकर विभाग ने दो व्यापारियों के ठिकानों में दबिश दी | Jabalpur

    जबलपुर (एजेंसी)। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले आयकर विभाग द्वारा बरती जा रही कड़ाई के चलते जबलपुर शहर (Jabalpur) में संचालित बड़े हवाला कारोबार का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग ने दो व्यापारियों के ठिकानों में दबिश दी, जिसके बाद आयकर टीम को व्यापारियों के पास से 60 लाख रुपए नगद तथा पांच सौ करोड़ रुपए के हवाला कारोबार का लेखा-जोखा मिला है।

    विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमती थानान्तर्गत क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक युवक 15 लाख रुपए के साथ पकड़ा गया था। युवक अतुल खत्री नामक व्यापारी के पास कार्य करता था, जिसे दो दिन बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आयकर विभाग की टीम ने उससे पूछताछ की। इसके बाद हवाला कारोबार के संबंध में उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

    इसी क्रम में आयकर विभाग की टीम ने एक खिलौना व्यापारी तथा एक फ्लोर मिल संचालक के ठिकानों में दबिश दी। टीम को दबिश के दौरान 60 लाख रुपए नगद सहित 5 सौ करोड़ रुपए के हवाला कारोबार संबंधित दस्तावेज मिले हैं। अब इनके आधार पर आयकर विभाग आगे की रणनीति निर्धारित कर रहा है।

    जांच के दौरान यह भी पता चला है कि कुछ महीने पहले इसी खिलौना व्यापारी की दुकान में काम करने वाला राहुल नामक युवक सतना के व्यापारी से बड़ी रकम लेकर वापस ट्रेन से घर लौट रहा था। कटनी से जबलपुर आने के लिए ट्रेन में सवार हुए दो पुलिसकर्मियों ने युवक के पास रखे रूपयों में से दो लाख रुपए लूट लिए।

    जबलपुर पहुंचने पर युवक ने जीआरपी थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई। ये दोनों पुलिसकर्मी कटनी में पदस्थ थे। जीआरपी पुलिस उन तक पहुंच गई, लेकिन बाद में पीड़ित युवक ने कटनी पुलिस अधीक्षक के सामने दोनों पुलिसकर्मियों को पहचानने से ही इंकार कर दिया था। ये मामला अब भी लंबित है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।