हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home खेल श्रीगुरुसर मो...

    श्रीगुरुसर मोडिया: जगदीप सिद्धू का अंडर 16 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन

    Sri Gurusar Modia

    पूज्य गुरु जी द्वारा बताए गए मार्गदर्शन से ही ये सब कुछ हो पाया

    श्रीगुरुसर मोडिया (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल श्रीगुरुसर मोडिया (Sri Gurusar Modia) के कक्षा 9 के छात्र जगदीप सिद्धू का अंडर 16 राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में चयन हुआ। ये होनहार खिलाड़ी अब अब जयपुर में हो रहे राजस्थान अंडर-16 राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खेल रहा है। क्षेत्र के खेल प्रेमियों में इसको लेकर भारी उत्साह है। इस पर विद्यालय के प्रिंसिपल नरोत्तम दास व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रूप सिंह ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जगदीप बहुत ही होनहार खिलाड़ी है और उसने अनुशासन में रहकर कड़ी मेहनत से ही ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि जगदीप की इस कामयाबी से अन्य खिलाड़ी भी प्रेरणा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कामयाबी के पीछे पूज्य गुरु जी द्वारा बताए गए मार्गदर्शन से ही ये सब कुछ हो पाया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here