हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी भाकियू के कैर...

    भाकियू के कैराना तहसील अध्यक्ष बने जहांगीर चौहान

    Kairana

    कैराना। खादर क्षेत्र के गांव गंदराऊ निवासी जहांगीर चौहान को भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) का कैराना तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष कालेन्द्र मलिक ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। मनोनयन-पत्र में लिखा है कि संगठन के प्रति आपकी निष्ठा, समर्पण भाव एवं कार्य कुशलता को देखते हुए आपको तहसील अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। साथ ही, आपसे चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की नीतियों, सिद्धांतों एवं विचारधारा का अनुसरण करते हुए उनका प्रचार-प्रसार किये जाने की अपेक्षा की गई है। जहांगीर चौहान को भाकियू का तहसील अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में हर्ष बना हुआ है। शुभचिंतकों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं ज्ञापित किये जाने का सिलसिला जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here