हमसे जुड़े

Follow us

16.6 C
Chandigarh
Monday, February 16, 2026
More
    Home देश Jaipur-Bandik...

    Jaipur-Bandikui Expressway : जल्द बनेगा दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ने वाला जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे! मुआवजे के लिए सहमत हुए प्रभावित!

    Jaipur-Bandikui Expressway
    Jaipur-Bandikui Expressway : जल्द बनेगा दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ने वाला जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे! मुआवजे के लिए सहमत हुए प्रभावित!

    जयपुर (सच कहूं न्यूज)। जयपुर से दिल्ली तक की राह अब और आसान होगी और महज तीन घंटे में जयपुर से दिल्ली तक का सफर मुकम्मल होगा। जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निदेर्शानुसार दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ने वाले 67 किमी. लम्बे जयपुर-बांदीकुई चार लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के लिए जयपुर के बगराना गांव में अवाप्त भूमि पर निर्मित 250 से ज्यादा दुकानों, मकानों एवं संरचना को हटाने कार्य जिला प्रशासन की समझाइश के बाद प्रभावितों को मुआवजा वितरण एवं समझाइश के बाद सहमति के बाद पूरा कर लिया गया है। Jaipur-Bandikui Expressway

    उन्होंने बताया बगराना में साउदर्न रिंग रोड एवं जयपुर-आगरा हाईवे को सीधा क्लोवर लीफ एवं अन्य स्ट्रक्चर के माध्यम से 6 लेन एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाना है। जिससे जयपुर-दिल्ली का सफर महज 3 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। प्रोजेक्ट के तहत आगरा रोड पर बगराना के पास दोनों तरफ क्लोवर लीफ का कार्य किया जाना था। इसके लिए क्लोवर लीफ के एरिया में कुल 265 संरचना को हटाया जाना था। जिसके लिए 14 करोड़ 54 लाख 86 हजार 622 रुपये का संरचना मुआवजा अवार्ड जारी किया गया था।

    19 जुलाई से ही एनएच एआई द्वारा संरचना एवं मलबे को हटाने की कार्रवाई जारी

    क्लोवर लीफ के रैंप 3 एवं 4 का कार्य अप्रैल-मई 2024 में प्रारम्भ कर दिया गया था। इसके पश्चात रैंप 1 एवं 2 का कार्य प्रारम्भ करवाया जाना था। उन्होंने बताया कि रैंप 1 एवं 2 व लूप 1 एवं 2 के निर्माण हेतु पाल कॉलोनी, लक्ष्मी मार्केट, चित्रकूट कॉलोनी, बीआर नगर, पंचवटी कॉलोनी आदि क्षेत्र में 220 रहवासी सरंचना को हटाया जाना था। जिसके लिए संबंधित हित पक्षकारों को मुआवजा वितरित किया गया। 19 जुलाई से ही एनएच एआई द्वारा संरचना एवं मलबे को हटाने की कार्रवाई जारी है जिससे क्लोवर लीफ का कार्य निर्धारित समय पर पूरा किया जा सकेगा।

    यूं आसान होगी जयपुर से दिल्ली की राह – दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ने वाले 67 किमी. लंबे जयपुर-बांदीकुई चार लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 1 हजार 368 करोड़ की लागत से बनने वाले 67 किमी. लम्बे लिंक एक्सप्रेस वे का काम सितम्बर 2024 तक पूरा होगा। करीब 56 किमी. लेन का डामरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। एक्सप्रेस वे के बनने से दिल्ली-जयपुर के बीच का सफर तीन घंटे का हो जायेगा। Jaipur-Bandikui Expressway

    HAPPY Card Scheme : फ्री बस पास योजना के फार्म हो रहे हैं जमा! छात्राओं में ख़ुशी की लहर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here