हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    JS University Update: जयपुर पुलिस ने चांसलर सुकेश तथा नंदन की मांगी क्राइम हिस्ट्री

    Firozabad News
    Firozabad News: जयपुर पुलिस ने चांसलर सुकेश तथा नंदन की मांगी क्राइम हिस्ट्री

    पिछले एक माह से अधिक समय से जेल में बंद हैं दोनों लोग

    • शिकोहाबाद थाना में दर्ज एफआईआर में तीनों की गिरफ्तारी में जुटी है पुलिस

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। J.S. University News: शिकोहाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. सुकेश कुमार यादव, कुलसचिव डॉ नंदन मिश्रा जयपुर केंद्रीय कारागार में फर्जी डिग्री मामले में पिछले 8 मार्च से न्यायिक हिरासत में बंद चल रहे हैं। ऐसे में जयपुर पुलिस ने शिकोहाबाद पुलिस को भेजे ई मेल के माध्यम से दोनों की क्राइम हिस्ट्री के बारे में जानकारी मांगी है। मेल के बाद पुलिस ने दोनों के आपराधिक इतिहास को खंगाला और फिर मेल द्वारा सूचना को भेज दिया है। शिकोहाबाद पुलिस ने ई मेल के माध्यम से भेजे जवाब में राजस्थान पुलिस को बताया है कि जेएस विवि के चांसलर सुकेश के खिलाफ थाने में बिजली सम्बंधित, कोविड उल्लंघन के साथ फर्जी डिग्री मामले में दो मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें बिजली सम्बंधित मुकदमे में एफआर लग चुकी है। वहीं कोविड उल्लंघन का मामला स्वतः ही खत्म हो गया है। हालांकि शिकोहाबाद पुलिस से मांगी सूचना के बाद ही पुलिस को भी जानकारी हुई कि चांसलर पर कभी बिजली विभाग ने भी मुकदमा दर्ज कराया था। Firozabad News

    वहीं शिकोहाबाद पुलिस ने बताया है कि वर्तमान में फर्जी डिग्री के दो मुकद्दमे चांसलर पर हैं। वहीं रजिस्ट्रार के खिलाफ थाने में फर्जी डिग्री मामले के दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने चांसलर व रजिस्ट्रार के आपराधिक इतिहास को राजस्थान पुलिस को भेज दिया है। इधर जेएस यूनिवर्सिटी के फर्जी डिग्री मामले में शिकोहाबाद में दर्ज केस से जुड़े सभी पांचों में से तीन महत्वपूर्ण पदों पर आसीन प्रशासनिक अधिकारियों की तलाश के लिये शिकोहाबाद पुलिस ने कवायद कर रही है। क्योंकि चांसलर, रजिस्ट्रार अभी जेल में है । जबकि एफआईआर में बनाए गए आरोपी प्रो चांसलर डा पीएस यादव, महानिदेशक डॉ गौरव यादव, कृषि संकाय के एचओडी उमेश कुमार अभी गायब हैं ।

    रिमांड को लगातार शिकोहाबाद पुलिस कर रही तैयारी | Firozabad News

    जेएस के कुलाधिपति और रजिस्ट्रार को जैसे ही जयपुर पुलिस अगली तारीख पर फिरोजाबाद कोर्ट में पेश करेगी, तो दोनों को पुलिस दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस चाहती है कि उसके पास जो सवाल हैं उनका जवाब दोनों से लिया जाए । पुलिस रिमांड पर सवालों के बीच घिरने से जेएस विवि की मुश्किलें फिर बढ़ेंगी। अभी जयपुर पुलिस द्वारा सवालों में उलझाया गया था तब फर्जी डिग्री से संबंधित मामले थे।

    यह भी पढ़ें:– भैंस चोर गिरोह के उमर शामली ने पुलिस रिमांड दौरान उगले राज…