मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: विश्व विख्यात प्राचीन श्री सिद्ध पीठ पंचमुखी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लग गईं और श्रद्धालु जयघोष के साथ प्राचीन शिवलिंग पर जलाभिषेक करते नजर आए। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। Mirapur News
आचार्य पंडित अंकज भारद्वाज ने बताया कि 14 फरवरी की शाम बनारस की तर्ज पर भव्य महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। साथ ही 14 फरवरी से 20 फरवरी तक श्रीमद् भागवत महापुराण कथा और रुद्र महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा।
मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की थीं। दर्शन और जलाभिषेक की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की गई। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस दौरान उपजिलाधिकारी जानसठ राजकुमार भारती, नायब तहसीलदार अजय कुमार तथा थाना अध्यक्ष मीरापुर राजीव शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। Mirapur News
मंदिर परिसर में लगे मेले में बच्चों ने झूलों और मिकी माउस का आनंद लिया, वहीं महिलाओं ने खरीदारी की। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के साथ प्रवीण सैनी, जगपाल प्रजापति, अमित प्रजापति, दुष्यंत, सतपाल, रवि प्रजापति, नवनीत, रजत, ऋतिक, हर्षित शर्मा, जॉनी, पुष्पेंद्र शर्मा, सत्येंद्र कश्यप, सिद्धार्थ हिमांशु, आयुष, जितिन, अंशुल, अर्पित, देव प्रजापति, अनंत और नमन शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
यह भी पढ़ें:– CM Window: 6 वर्षीय मासूम ने सीएम विंडो पर लगाई गुहार,ट्रैफिक पार्क में लगें नए झूले















