हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जालंधर निगम च...

    जालंधर निगम चुनाव: आप ने की पांच गारंटियों की घोषणा

    Jalandhar News
    Jalandhar News: जालंधर निगम चुनाव: आप ने की पांच गारंटियों की घोषणा

    शहरवासियों को आवारा कुत्तों सहित आवारा पशुओं की समस्या से मिलेगी निजात

    • 100 ई-बसें, पार्किंग सुविधा व 28 कचरा स्थलों का सफाया की बात कही

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। Jalandhar: जालंधर नगर निगम चुनाव में कुछ ही दिन शेष हैं, इसी बीच आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शनिवार को 5 गारंटियों की घोषणा की। अमन अरोड़ा ने जालंधर के लोगों से वादा किया कि यदि पार्टी नगर निगम चुनाव जीतती है, तो 100 ई-बसें चलाई जाएंगी और रैनक बाजार में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। अमन अरोड़ा के साथ कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री मोहिंदर भगत और विधायक कलसी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। Jalandhar News

    अमन अरोड़ा ने कहा, हमारी जालंधर के लोगों से अपील है कि एक बार नगर निगम चुनावों में हमें बहुमत दें ताकि आप का प्रत्याशी मेयर बन सकें। उन्होंने आगे कहा, जालंधर की सबसे बड़ी समस्या सार्वजनिक परिवहन की है, जिससे लोगों को परेशानियां हो रही हैं। इसलिए, 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी, जो सभी व्यस्त मार्गों पर चलेंगी।

    आप ने वादा किया है कि हर परिस्थिति में लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। शहर के हर कोने में साफ पानी की आपूर्ति होगी। बाजारों में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी। पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जाएगा। शहर में कई बड़े कचरे के ढेर हैं। हमारी सरकार ने कुल 28 कचरा ढेरों की पहचान की है, जिन्हें साफ किया जाएगा। जालंधर एक खेल केंद्र है और बर्टन पार्क को सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जाएगा। Jalandhar News

    आप की 5 गारंटियां | Jalandhar News

    • 100 इलेक्ट्रिक बसें: पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए 100 ई-बसों की शुरूआत।
    • पश्चिम और उत्तर जालंधर के लिए 24/7 साफ पानी: इन क्षेत्रों में चौबीसों घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना।
    • रैनक बाजार के लिए पार्किंग सुविधा: व्यस्त रैनक बाजार के लिए समर्पित पार्किंग स्थान।
    • 28 कचरा स्थलों का सफाया: कचरा निपटान की समस्या को हल करने के लिए व्यापक योजना।
    • आवारा पशु समस्या का समाधान: आवारा कुत्तों समेत आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करेंगे।

    यह भी पढ़ें:–  पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों की ली बैठक, दिए निर्देश

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here