हमसे जुड़े

Follow us

21.4 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश जम्मू-कश्मीर:...

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में मुठभेड़, मारे गए दो आतंकवादी

    Srinagar Encounter

    श्रीनगर l जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिला में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से देर बुधवार को रेडवानी बाला में घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू किया। इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई।

    पुलिस ने कहा, “तलाश अभियान के दौरान वहां पिछे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों के जवानों ने गोलियां चलाई और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गए हैं।”पुलिस के मुताबिक इलाके में सुरक्षा बलों का अभियान अभी जारी है। उल्लेखनीय है कि पड़ोसी जिला पुलवामा में बुधवार को ही आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का एक कमांडक मुठभेड़ में मारा गया था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here