हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More

    J&K: सोपोर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

    Jammu & Kashmir, Encounter, Terrorists, Forces 

    सोपोर के तानकीपोरा इलाके में घेराबंदी

    श्रीनगर (एजेंसी) Edited By Vijay Sharma। उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में गुरुवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरु हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा पुलिस के विशेष अभियान दस्ते ने सुबह सोपोर के तानकीपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान छेड़ा।

    आतंकवादियों ने  की गोलीबारी

    इसी दौरान वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। आसपास के इलाके में किसी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।