हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Saturday, March 21, 2026
More

    जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

    Jammu Kashmir,  Security, Forces, Attack, Terrorists, Encounter

    नई दिल्ली(एजेंसी)। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है। दरअसल, सुरक्षाबलों को देर रात अनंतनाग के कोकेरनाग में आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली थी। इसके बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने मिलकर संयुक्त सर्च अभियान चलाया और आतंकियों को घेरने में कामयाब रहे। इस दौरान आतंकियों खुद को घिरा पाकर गोलीबारी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गया। इस दौरान सेना ने जमकर आतंकियो पर फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है. मुठभेड़ के बीच इलाके में इंटरनेट सेवा बाधित कर दी गई है।

    बरामूला में वन अधिकारी की हत्या

    गुरुवार रात जम्मू कश्मीर के बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकवादियों ने वन विभाग के एक अधिकारी की गोली मार कर हत्या कर दी थी पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘आज शाम आतंकवादी टन्गमर्ग के जंडपाल इलाके में स्थित तारीक अहमद मलिक के घर में घुस आये और उन्हें गोली मार दी। उन्होंने बताया कि मलिक गंभीर रूप से घायल हो गये और बाद में उनकी मौत हो गयी प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और प्रारंभिक जांच में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी यूसुफ डार उर्फ कंटरू की संलिप्तता सामने आयी है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें