हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home देश Jamshedpur Ra...

    Jamshedpur Rains: भारी बारिश के चलते स्कूल छात्रावास जलमग्न, 162 बच्चे रात भर छत पर फंसे रहे

    Jamshedpur Rain News
    Jamshedpur Rains: भारी बारिश के चलते स्कूल छात्रावास जलमग्न होने से 162 बच्चे रात भर छत पर फंसे रहे

    Jamshedpur Weather Update: जमशेदपुर, झारखंड। पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवली थाना क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण एक निजी आवासीय विद्यालय का छात्रावास जलमग्न हो गया। शनिवार रात भारी वर्षा के चलते गुड़रा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे पांडरशुली गांव स्थित लव कुश इंग्लिश स्कूल का परिसर और हॉस्टल क्षेत्र जलभराव की चपेट में आ गया। इस दौरान हॉस्टल में रह रहे 162 छात्र पानी में घिर गए। Jamshedpur Rain News

    जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए प्रशासन को सूचित किया। रविवार सुबह पोटका के प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, अंचलाधिकारी निकीता बाला, कोवली थाना प्रभारी धनंजय पासवान एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।

    बच्चों को नाव और रस्सियों की मदद से सुरक्षित निकाला गया

    प्रशासनिक दल ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नावों और रस्सियों की सहायता से उन्हें सतर्कता पूर्वक बाहर निकाला। रेस्क्यू के दौरान अधिकारियों ने बच्चों का मनोबल बनाए रखने के लिए उनसे लगातार संवाद बनाए रखा। सभी बच्चों को सुरक्षित निकालने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य जांच हेतु नजदीकी अस्पताल भेजा गया।

    रात भर छत पर शरण लिए रहे बच्चे | Jamshedpur Rain News

    हादसे के वक्त छात्रावास में सभी बच्चे सो रहे थे। जब पानी कमरे में भरने लगा तो बच्चे डर के मारे छात्रावास की छत पर चढ़कर शरण लेने को मजबूर हो गए। पूरी रात भय और चिंता के बीच बीती। सौभाग्यवश कोई गंभीर दुर्घटना नहीं हुई।

    मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 29 जून के बीच पूर्वी सिंहभूम जिले में कुल 537.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत से 137 प्रतिशत अधिक है। आगामी चार दिनों तक जिले में सामान्य से 76 से 100 प्रतिशत अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई है। कई माता-पिता अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल पहुँच चुके हैं। सभी छात्रों की स्थिति फिलहाल सामान्य और सुरक्षित बताई गई है। Jamshedpur Rain News

    Uttarkashi cloudburst: उत्तरकाशी में बादल फटने से आई आपदा से हुई भारी तबाही, 8 लोग लापता