हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 14, 2026
More
    Home देश पीढ़ियों को बच...

    पीढ़ियों को बचाना है पेड़ लगाना: पीएम मोदी

    New Delhi
    New Delhi: पीढ़ियों को बचाना है पेड़ लगाना: पीएम मोदी

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने देशवासियों से पेड़ लगाने का आह्वान करते हुए कहा है कि यह आने वाली पीढ़ियों को बचाने के लिये है। मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात की 123 कड़ी में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कि पर्यावरण बचाने में सब का योगदान धरती के लिए बड़ी ताकत बन रहा है। मोदी ने पुणे के श्री रमेश खरमाले का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सिर्फ दो महीनों में 70 खड्ड बना डाले। उन्होंने कई सारे छोटे तालाब बनाए और सैकड़ों पेड़ लगाए हैं। वह एक आॅक्सीजन पार्क भी बनवा रहे हैं। इससे पक्षी लौटने लगे हैं और वन्य जीवन को नई सांसें मिल रही हैं। New Delhi

    प्रधानमंत्री ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद शहर में यहाँ नगर निगम ने ‘मिशन फार मिलियन ट्री’ अभियान शुरू किया है। इसका लक्ष्य लाखों पेड़ लगाना है। इस अभियान के अंतर्गत ‘ सिंदूर वन’ बनाया जा रहा है। यह वन आॅपरेशन सिंदूर के वीरों को समर्पित है। सिंदूर के पौधे उन बहादुरों की याद में लगाए जा रहे हैं, जिन्होंने देश के लिए सब कुछ समर्पित कर दिया। मोदी ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत देश में करोड़ों पेड़ लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘आप भी अपने आपके गाँव या शहर में चल रहे ऐसे अभियान में जरूर हिस्सा लीजिए। पेड़ लगाइए, पानी बचाइए, धरती की सेवा कीजिए, क्योंकि जब हम प्रकृति को बचाते हैं, तो असल में हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित करते हैं। New Delhi

    मोदी ने महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजी नगर जिले की ग्राम पंचायत ह्यपाटोदाह्ण का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह गांव पूरी तरह से स्वच्छ है और ग्राम पंचायत ने कचरा प्रबंधन की बेहतर व्यवस्था की है। New Delhi

    यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा में अब इन परिवारों के कांटे जाएंगे राशन कार्ड, सरकार ने जारी किया आदेश