हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जापान के अकाद...

    जापान के अकादमिक प्रतिनिधिमंडल ने जेसी बोस विश्वविद्यालय का दौरा किया

    • अनुसंधान एवं अकादमिक सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा

    फरीदाबाद (सच कहूँ न्यूज)। जापान के एक अकादमिक प्रतिनिधिमंडल ने अनुसंधान तथा अकादमिक सहयोग पर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद का दौरा किया, तथा सिविल तथा पर्यावरणीय इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अनुसंधान सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर चर्चा की। इस अवसर पर टोक्यो इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी, जापान के सिविल एवं एनवायरमेंट विभाग इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर सोहिची हिरोसे और एहिमे विश्वविद्यालय, जापान में प्रोडक्शन एवं एनवायरमेंट विभाग के प्रोफेसर ताइजो मारुयामा शामिल थे।

    यह भी पढ़ें:– ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार दंपत्ति

    प्रतिनिधिमंडल के साथ कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. तिलक राज, कम्युनिटी कॉलेज आॅफ स्किल डेवलपमेंट के प्राचार्य डॉ. संजीव गोयल तथा सिविल इंजीनियरिंग तथा पर्यावरण विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे।
    कुलपति ने कहा कि जे.सी. बोस विश्वविद्यालय तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी विश्वविद्यालय है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का अनुसंधान और विकास गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान है और यह अंतरराष्ट्रीय ख्याति के संस्थानों के साथ मिलकर अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने के अवसरों का पता लगाने का प्रयास कर रहा है। इसलिए, विश्वविद्यालय ने दुनिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों के साथ संवाद करने की पहल की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here