हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home खेल Jasprit Bumra...

    Jasprit Bumrah Comeback: टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी

    Jasprit Bumrah's Return
    Jasprit Bumrah's Return अगस्त तक मैदान में वापसी करेंगे बुमराह!

    Jasprit Bumrah’s Return: भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अगस्त में भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी20 शृंखला के जरिए मैदान पर वापसी कर सकते हैं। क्रिकबज की ओर से शनिवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अगले महीने कुछ मैच खेलेंगे। इन मैचों के जरिए बुमराह की स्थिति का आकलन किया जाएगा। Jasprit Bumrah’s Return

    बुमराह की देखरेख के जिम्मेदार लोग देखना चाहते हैं कि मैच के अगले दिन वह कैसा महसूस करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एनसीए के मैचों के बाद ही बुमराह की आयरलैंड शृंखला में खिलाने पर फैसला लिया जाएगा, जिसके मैच 18, 20 और 23 अगस्त को आयोजित होने हैं।

    बुमराह की वापसी का अंतिम लक्ष्य उन्हें अक्तूबर-नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के लिए तैयार करना है। इसके लिए भारतीय टीम पहले टी20 में उनकी क्षमता का परीक्षण करना चाहता है। आयरलैंड शृंखला भारतीय टीम, चयनकर्ताओं, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में उनके संचालकों और बीसीसीआई की योजना के अनुरुप है, जो सामूहिक रुप से चाहते हैं कि वह धीरे-धीरे मैच फिटनेस हासिल करें, जिसकी शुरुआत चार ओवर के स्पेल वाले टी20 मैच से हो। Jasprit Bumrah’s Return

    उल्लेखनीय है कि शुरुआत में पीठ की समस्या और बाद में पीठ की सर्जरी के कारण बुमराह पिछले साल सितंबर से मैदान से बाहर हैं। वह वर्तमान में बेंगलुरु में एनसीए में रीहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वह 70 प्रतिशत ठीक हो चुके हैं। आयरलैंड के मैच लगभग दो महीने दूर होने के कारण, थिंक-टैंक को उम्मीद है कि वह डबलिन में होने वाले मुकाबलों के लिए तैयार रहेंगे। Jasprit Bumrah’s Return

    यह भी पढ़ें:– नगर पंचायत ने पंचायती जमीन पर चलवाया टृैक्टर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here