हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जयंत चौधरी ने...

    जयंत चौधरी ने विपक्षी दलों की बैठक से किया किनारा

    Lucknow News
    पटना में विपक्षी दलों की आहूत बैठक में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख चौधरी जयंत सिंह भाग नहीं लेंगे।

    लखनऊ (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुटता दर्शाने के इरादे से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा शुक्रवार को पटना में विपक्षी दलों की आहूत बैठक में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) प्रमुख चौधरी जयंत सिंह भाग नहीं लेंगे। Lucknow News

    चौधरी ने कहा कि पूर्व निर्धारित पारिवारिक कार्यक्रम कारणों से वह 23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे हालांकि उन्होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बैठक की सफलता के लिए अपने संदेश द्वारा शुभकामनाएं दी। कुमार को लिखे पत्र में चौधरी ने कहा ‘आज देश में अधिनायकवादी और सांप्रदायिक शक्तियां जिस प्रकार लोकतंत्र तथा सामाजिक समरसता के लिये खतरा पैदा कर रही हैं, उसे देखते हुये समानधर्मा विपक्षी दलों का एकजुट होना समय की मांग है। देश की अहम समस्यायों और चुनौतियों पर संवाद कर समूचा विपक्ष जनता के सामने एक दूरगामी और व्यवहारिक योजना प्रस्तुत कर सकता है। Lucknow News

    यह भी पढ़ें:– धरना दे रहे किरोड़ी को पुलिस ने लिया हिरासत में

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here