हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश जदयू ने जारी ...

    जदयू ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 57 नामों पर मोहर, चार महिलाएँ भी शामिल

    Bihar News

    Bihar Assembly Elections 2025: पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र जनता दल (यूनाइटेड) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। एनडीए गठबंधन के अंतर्गत जदयू को कुल 101 सीटें मिली हैं, जिनमें से पार्टी ने पहले चरण में 57 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। Bihar News

    जारी सूची में सभी सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है, हालांकि किसी भी मुस्लिम प्रत्याशी को टिकट नहीं दिया गया है। जदयू ने इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या चार रखी है, जिनमें मधेपुरा से कविता साहा, गायघाट से कोमल सिंह, समस्तीपुर से अश्वमेघ देवी और विभूतिपुर से रवीना कुशवाहा शामिल हैं।

    सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने लव-कुश (कुर्मी और कोइरी) समीकरण को मज़बूत करने पर विशेष ध्यान दिया है। घोषित उम्मीदवारों में 21 से अधिक प्रत्याशी इन वर्गों से आते हैं। वहीं, कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों को भी पुनः मौका दिया गया है। मंत्री विजय कुमार चौधरी को सरायरंजन से, श्रवण कुमार को नालंदा से तथा सुनील कुमार को भोरे से पुनः उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अतिरिक्त मदन सहनी बहादुरपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। Bihar News

    उल्लेखनीय है कि इससे एक दिन पहले भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची सार्वजनिक की थी, जबकि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने अपनी सभी छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी थी। दूसरी ओर, महागठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर अब तक सहमति नहीं बन सकी है, बावजूद इसके कई संभावित उम्मीदवार नामांकन प्रक्रिया में जुट गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे—पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। Bihar News