
पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए साध-संगत कर रही मानवता भलाई के कार्य
बठिंडा (सच कहूँ/सुखनाम)। Body Donation: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा लगातार मानवता भलाई के 175 कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत ‘अमर सेवा’ मुहिम के तहत रविवार को ब्लॉक बठिंडा में 130वां शरीरदान किया गया। ब्लॉक बठिंडा के क्षेत्र नई बस्ती की डेरा श्रद्धालु माता जीत कौर इन्सां (सच कहूँ के सेवादार, सचखंडवासी बहादुर सिंह इन्सां की धर्मपत्नी) के निधन उपरांत उनके द्वारा लिए गए संकल्प को पूरा करते हुए परिजनों ने पार्थिव शरीर को चिकित्सा शोध के लिए दान कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवादार माता जीत कौर इन्सां (70), गली नंबर-2, विशाल नगर, बठिंडा के मरणोपरांत उनके बेटे राजेन्द्र सिंह इन्सां, पुत्रवधू रीतू सचदेवा इन्सां, बेटी मनदीप कौर इन्सां, दामाद डॉ. संतोष सिंह रोमाणा इन्सां तथा अन्य परिजनों ने अंतिम संस्कार करने की बजाय पार्थिव शरीर को चिकित्सा अनुसंधान हेतु ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज, देहरादून (उत्तराखंड) को दान किया। Body Donation
‘माता जीत कौर इन्सां अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, जीत कौर इन्सां आपका नाम रहेगा’ जैसे नारों के साथ रिश्तेदारों, स्नेहियों, ब्लॉक की साध-संगत एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने मृतका के निवास स्थान से काफिले के रूप में अंतिम विदाई दी। इससे पूर्व डेरा सच्चा सौदा की पवित्र मर्यादा के अनुसार बिनती का शब्द बोला गया। इस अवसर पर एरिया प्रेमी सेवक राज कुमार इन्सां व प्रेमी सेवक बहन पिंकी सिंगला इन्सां ने बताया कि माता जीत कौर इन्सां का कल निधन हो गया था। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं। पूरे परिवार ने देहदान का संकल्प ले रखा था, जिसे परिजनों ने आज पूरा किया।
सच्चे, नम्र सेवादार बहन माधवी इन्सां ने बताया कि माता जीत कौर इन्सां ने वर्ष 1979 में पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम की अनमोल दात प्राप्त की थी और वे डेरा सच्चा सौदा की अथक सेवादार थीं। माता जी एवं उनका पूरा परिवार सदैव मानवता भलाई के कार्र्यों में अग्रणी रहा।
इस मौके पर रेड क्रॉस सचिव दर्शन कुमार, सच्चे नम्र सेवादार रेखा इन्सां, सच्ची प्रेमी समिति सेवादार मनोज इन्सां, वीना इन्सां, रीतू इन्सां, कुलदीप इन्सां, सच्ची सीनियर प्रेमी समिति सेवादार भूषण इन्सां, जोगिन्द्र सोनी इन्सां, सुनीता इन्सां, सरस्वती इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार, विभिन्न समितियों के जिम्मेवार, सेवादार, रिश्तेदार, स्नेही, क्षेत्रवासी तथा बड़ी संख्या में साध-संगत उपस्थित रही।
माता जीत कौर इन्सां अत्यंत नेक स्वभाव की थीं और सदैव मानवता भलाई के कार्यों में लगी रहती थीं। कल वे कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा विराजीं। आज परिवार की सहमति से उनकी पार्थिव देह को चिकित्सा शोध के लिए दान किया गया, जो प्रशंसनीय कार्य है। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी उनके शरीर पर शोध करेंगे, जो मानवता के लिए वरदान सिद्ध होगा।
-डॉ. दर्शन कुमार, सचिव रेड क्रॉस, बठिंडा














