हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रिटायर्ड कैप्...

    रिटायर्ड कैप्टन के घर से 20 लाख के जेवरात चोरी

    Rohtak News
    सांकेतिक फोटो

    चोरों ने दरवाजा काटकर दिया वारदात को अंजाम

    • घर में सोया हुआ था मकान मालिक

    सोनीपत। (सच कहूँ/अजीतराम बंसल) बीती रात गोहाना निवासी सेना से रिटायर्ड कैप्टन के घर से चोर 20 लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवर चोरी (Sonipat News) कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोहाना की गीता कॉलोनी में रह रहे सेना से रिटायर्ड कैप्टन जगदीश ने पुलिस को बताया कि वह उसकी तीन बेटियां हैं। जिनमें से दो शादीश्ुादा हैं। उसकी पत्नी की मौत के बाद अविवाहित छोटी बेटी तन्नू उसके पास रहती है। गत दिवस उसके साले के लड़के की शादी की साल गिरह थी। वह अपने बच्चों को घर छोड़कर अपनी ससुराल भाली चला गया था।

    यह भी पढ़ें:– बुलेट बाइक से पटाखे बजाना पड़ा महंगा

    बाद दोपहर 2 बजे आने के बाद शाम को उसकी दोनों बेटियां शशी व तन्नू और दामाद अपने मामा के गाँव भाली चले गए। रात 9 बजे खाना खाने के बाद वह दूसरे कमरे में कूलर चलाकर सो गया। रात 12.45 बजे उसे कुछ सामान गिरने की आवाज सुनाई दी। उसने बाहर निकलकर देखा तो उसका सूटकेस बाथरुम के पास पड़ा मिला। सूटकेस में रखे जेवर नहीं थे जबकि आभूषणों के कवर खाली पड़े थे। मकान के अंदर दोनों कमरों की अलमारियां खुली थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

    चोर घर का दरवाजा काट कर अंदर घुसे थे। चोर उसके घर से 20 लाख के सोने व चांदी के जेवर चोरी कर ले गए हैं। सोने के जेवरों में 5 जेंटस व 4 लेडीज अंगूठी, सोने की 2 चेन, 4 जोड़ी सोने के टोपस झुमके, 2 जोड़ी बाली, बुजनी एक जोड़ी, 1 पतरी सोना, एक सोनीे की कंठी, तीन हार, एक टीका, 2 कड़ों के अलावा 4 जोड़ी चांदी की पाजेब, 6 जोड़ी चुटकी, 52 सिक्के शामिल हैं, चोरी हो गए।

    कैप्टन ने बताया कि उसकी बेटी शशी कुमारी, अन्जू जो विवाहित हैं और उसके पास ही रहती हैं। (Sonipat News) चोर उनके जेवर जिनमें सोने की 2 लेडीज अंगूठी, 1 पुखराज नग सोना, 2 चेन लेडीज-जेंट्स, 1 कृष्ण जी का लॉकेट, 1 जोड़ी झुमका, 1 हार सेट, चार जोड़ी कानों के टोपस, 2 कड़े एक जोड़ी बाली, एक टीका के अलावा चांदी की एक अंगूठी, एक हार, चार जोड़ी पाजेब व 3 जोड़ी भी शामिल हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here