हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश नाबालिग से दु...

    नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जीजा गिरफ्तार

    Arrested Taking Bribe

    बैतूल, 09 फरवरी (एजेंसी)

    मध्यप्रदेश के बैतूल जिला पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार किया है। चिचोली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी (15) अगस्त महीने से अपने जीजा के घर रह रही थी। पिछले दिनों किशोरी के गर्भवती होने पर उसके परिजन ने उससे पूछताछ की। किशोरी के मुताबिक उसका जीजा (45) उससे दुष्कर्म कर रहा था। मामला पुलिस में आने पर चिचोली थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।