हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Saturday, April 11, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जिम संचालक की...

    जिम संचालक की गोली मारकर हत्या

    Jim Operator shot dead
    •  भट्टू कलां के ढाबी रोड पर दिया वारदात को अंजाम

    फतेहाबाद/भट्टूकलां (विनोद शर्मा/सच कहूँ)। भट्टूकलां के ढाबी रोड हैफेड गोदाम के पास बुधवार दोपहर दो लोगों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के समय युवक का दोस्त और पिता उसके साथ थे। हत्यारोपियों ने फोन कर गाड़ी रुकवाई और बातचीत के दौरान ही युवक को पिस्तौल से दो गोलियां मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार ढाबी कलां निवासी अशोक (23) भट्टूकलां में जिम चलाता था।

    बुधवार को वह कार पर अपने दोस्त मनदीप और पिता के साथ भट्टू आ रहा था। मृतक के दोस्त के अनुसार अशोक कुमार के पास कोई फोन आया और गाड़ी रोकने को कहा, जिस पर उन्होंने गाड़ी रोक ली। इतने में ही रामसरा की तरफ से विजय पाल और पुष्कर उर्फ खली दूसरी गाड़ी पर आए और अशोक से बातचीत करने लगे। दोस्त के अनुसार उक्त लोग शराब के ठेके को लेकर उससे बातचीत कर रहे थे।

    इसी दौरान अशोक ने किसी को फोन करना चाहा तो आरोपियों ने पिस्तौल से उस पर गोलियां चला दी और भाग गए। एक गोली अशोक की छाती और दूसरी गर्दन में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के शव को भट्टू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से पोस्टमार्टम हेतु शव फतेहाबाद भेजा गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्ट करवाकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।