हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ कोरोना से जंग...

    कोरोना से जंग: जीन्द ब्लॉक ने बांटे 13500 मास्क

    Mask Distribution

    कोरोना से जंग: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचनों पर किया अमल

    • 137वें मानवता भलाई कार्य को मिली गति

    जीन्द (सच कहूँ/चंदन सिंह)। मानवता भलाई कार्यों में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों का कोई सानी नहीं है। इसी क्रम में जीन्द ब्लॉक के डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के वचनों पर चलते हुए जरूरतमंदों को 13500 मास्क वितरित किए। ब्लॉक भंगीदास कुलदीप इन्सां ने बताया कि 7वें रूहानी पत्र के माध्यम से पूज्य गुरु जी ने 136वां मानवता भलाई कार्य-‘खुद वैक्सीन लगाने और दूसरों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करना है’ और 137वें मानवता भलाई के कार्य के रूप में ‘मास्क लगाने, दूसरों को भी मास्क लगवाने और अति जरूरतमंद लोगों को फ्री में मास्क वितरित करने’ का आह्वान किया था, जिस पर अमल करते हुए जींद ब्लॉक की साध-संगत ने शहर के अलग-अलग चौराहों और मुख्य मार्गों पर लोगों को मास्क वितरण के साथ ही मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी किया।

    ब्लॉक जींद की संगत ने शहर के बस स्टैंड, सफीदों रोड़ बाई पास चौक, गोहाना रोड़ बाई पास चौक, भिवानी रोड़ बाई पास चौक, रोहतक रोड़ बाई पास चौक, पटियाला चौक और मुख्य मार्गों पर बिना मास्क जाने वालों को मास्क वितरित किए और उन्हें मास्क लगाने के लिए जागरूक किया। राहगीरों और बुद्धिजीवियों ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के इस कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और पूज्य गुरू जी का आभार जताया। इस अवसर पर 15 मैंबर जिम्मेवार अशोक लोहट इन्सां सहित जिम्मेवार सेवादारों ने इन सेवा में बढ़ चढ़कर सहयोग किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here