हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Monday, March 23, 2026
More
    Home अन्य खबरें JK: सिक्युरिट...

    JK: सिक्युरिटी फोर्सेस की मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर

    Terror, Attack, Army Headquarters, Indian Army, Kashmir

    पुलिस और सीआरपीएफ चला रही हैं सर्च ऑपरेशन

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के बामनू इलाके में सिक्युरिटी फोर्सेस ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। दो आतंकियों की घेराबंदी की गई है। रविवार रात से आर्मी, पुलिस और सीआरपीएफ सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इससे पहले शनिवार को अनंतनाग के दयालगाम में सिक्युरिटी फोर्सेस ने 6 पुलिस जवानों के हत्यारे लश्कर-ए-तैयबा कमांडर समेत 2 आतंकी मार गिराए थे।

    जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के दयालगाम में सिक्युरिटी फोर्सेस और आतंकियों के बीच 8 घंटे एनकाउंटर चला। आतंकी एक घर में छिपे हुए थे। सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकी की पहचान किफ़ायत के रुप में हुई है।

    इससे पहले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए थे। इस ऑपरेशन में शीर्ष लश्कर कमांडर बशीर लश्करी मारा गया था।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।