हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश जेकेएलएफ प्रम...

    जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक गिरफ्तार

    Arrested Taking Bribe

    श्रीनगर 23 फरवरी (एजेंसी)

    जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मलिक को एहतियातन गिरफ्तार किया गया है। जेकेएलएफ के प्रवक्ता ने आज सुबह बताया कि एक पुलिस टीम ने मलिक के मैसुमा स्थित आवास पर छापा मारा और उसे हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि मलिक की गिरफ्तारी का कोई कारण नहीं बताया गया। मलिक को फिलहाल कोठीबाग थाने में रखा गया है। मलिक को पिछले छह माह के दाैरान दर्जनों बार गिरफ्तार किया गया। कुछ मामलों में उसे एक या दो दिन की हिरासत के बाद रिहा कर दिया गया तो कुछ अन्य मामलों में उसे केंद्रीय कारागार में रखा गया और अदालत से जमानत मिलने के बाद रिहा किया गया।

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।