हमसे जुड़े

Follow us

11.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home कैथल Haryana Jobs ...

    Haryana Jobs News: हरियाणा में जल्द दी जाएंगी युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरियां- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    Haryana Jobs News
    Haryana Jobs News: हरियाणा में जल्द दी जाएंगी युवाओं को बड़ी संख्या में नौकरियां- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    इस साल के अंत तक बारिश व बाढ़ से खराब हुई सडक़ों इस वर्ष के अंत तक किया जाएगा दुरुस्त

    • कैथल से ही आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्वदेशी रथयात्रा को दिखाई हरी झंडी

    कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Haryana Jobs News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में जल्द ही विभिन्न विभागों में भर्तियां की जाएंगी। जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए सरकार द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी वाली भाजपा सरकार आमजन के हितों की सच्ची रक्षक है। इसी के तहत बिना किसी भेदभाव के मेरिट आधार पर नौकरी दी जाती है और हमारे लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी लोकसभा में इस बात का जिक्र किया था।

    मुख्यमंत्र नायब सिंह सैनी कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में डबल इंजन सरकार उनके आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है।

    217 में से 50 संकल्प पूरे किए

    उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता की यह पहचान है कि वह युवाओं सहित प्रदेश के लोगों के हितों की रक्षा करते हैं। हरियाणा में मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने चुनाव से पूर्व 217 संकल्प लिए थे। जिनमें से बड़ी खुशी की बात है कि 50 संकल्प पूरे कर दिए हैं। जल्द ही 90 संकल्प ओर पूरे कर दिए जाएंगे। सरकार बनते ही

    टूटी सड़के होगी ठीक | Haryana Jobs News

    मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि बारिश में जो सड़क टूट गई हैं, उन्हें ठीक किया जा रहा है। इस साल के अंत तक सभी ऐसी टूटी हुई सड़कें ठीक करवा दी जाएंगी। इसके लिए छह विभागों के बीच तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वदेशी रथयात्रा को दिखाई हरी झंडी-

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कैथल के आरकेएसडी कॉलेज से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत स्वदेशी रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश के कौने कौने तक पहुंचकर स्वदेशी भारत की अलख जाएगी और 24 दिसंबर तक यह यात्रा चलेगी।

    ये रहे मौजूद

    इस अवसर पर डीसी अपराजिता व भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, पुंडरी विधायक सतपाल जांबा, भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

    हरियाणा में असलहा सप्लाई पर सख्ती: मुख्यमंत्री

    कैथल पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यूपी से हरियाणा में असलहा सप्लाई के मामले में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    डॉक्टरों की हड़ताल पर कहा जल्द होगा समाधान

    आठ और नौ दिसंबर को प्रस्तावित डॉक्टरों की हड़ताल पर बोलते हुए सीएम ने बताया कि सरकार उनकी कई मांगों को मान चुकी है। यह मामला सीधे जनता से जुड़ा है, इसलिए सरकार समाधान की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है ताकि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न पर पर कहा कि इसके संबंध में समय पर औपचारिक जानकारी दे दी जाएगी। Haryana Jobs News

    यह भी पढ़ें:– पोंटा साहिब रोड पर पॉपुलर की नर्सरी में एक लड़की का शव बरामद, पुलिस ने छानबीन शुरू की