हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home देश बाइडेन ने स्व...

    बाइडेन ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीयों को शुभकामनाएं दी

    Joe Biden

    वाशिंगटन l अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीयों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अमेरिका के विकास में योगदान को याद किया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार बाइडेन ने यहां जारी एक बयान में उन्होंने भारतीय मूल के 40 लाख अमेरिकियों के देश के विकास में योगदान को याद दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी भारतीयों को अमेरिका को और नवोन्वेषी, समावेशी और मजबूत देश बनाने का श्रेय जाता है।

    उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के उनके संदेश के योगदान को याद किया है। बयान में कहा गया है कि भारतीय-अमेरिकियों सहित दुनिया भर के लोग भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। अमेरिका अपनी लोकतांत्रिक यात्रा के साथ भारत के लोगों के साथ शामिल हो रहा है, जो कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश से प्रेरित होता है।

    बाइडेन ने कहा, “ भरोसा है कि आने वाले वर्षों में हमारे दो लोकतंत्र नियम आधारित व्यवस्था की रक्षा के लिए एक साथ खड़े रहेंगे। अपने लोगों के लिए अधिक शांति, समृद्धि और सुरक्षा को बढ़ावा देंगे। एक स्वतंत्र खुले हिंद प्रशांत क्षेत्र को आगे बढ़ाएंगे।”

    अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी भारत को बधाई दी है।

    ब्लिंकन ने कहा, “मैं भारतीय लोगों को स्वतंत्रता के 75 साल पूरा होने पर अमेरिका की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इस दिन हम अपने लोकतांत्रिक मूल्यों पर विचार करते हैं। हम भारत के लोगों का सम्मान करते हैं, जो उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।”

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here