
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ईद-उल-फितर के अवसर पर कस्बा कैराना में ईद मिलन कार्यक्रमों का सिलसिला पूरे उत्साह और उल्लास के साथ जारी रहा। नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश दिया। सभी कार्यक्रमों में पत्रकार संगठन कैराना के पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे और आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ पत्रकार एम इक़बाल हसन के आवास पर पत्रकार संगठन कैराना द्वारा भव्य ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। Kairana News
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर पालिका के कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, संरक्षक महराब चौधरी, निवर्तमान अध्यक्ष संदीप इन्सां, रियासत अली ताबिश, मेहरबान अली, अंसार सिद्दीकी, डॉ. अज़मतुल्लाह खान, डॉ. सलीम फारूकी, अल्ताफ चौधरी, मास्टर समीउल्लाह खान, डॉ. अनवर हक, वाजिद अली, बिलाल चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर अरीब हसन को ईदी देकर खुशियां साझा की गईं। वहीं, नगर पालिका परिषद कैराना के पूर्व चेयरमैन हाजी राशिद अली के आवास पर भी ईद मिलन का आयोजन हुआ, जहां पर उन्होंने पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी समेत अन्य अतिथियों को बुके भेंट करके सम्मानित किया।
वहीं, पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक महराब चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष दामोदर सैनी, जिला मंत्री शक्ति सिंघल, नामित सभासद व पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव जैन, भाजपा नेता मनीष चौहान, सीओ थानाभवन अमरदीप मौर्य, सीओ यातायात श्याम सिंह , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैराना समयपाल अत्री, थानाभवन प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत, पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, गन्ना समिति के वाइस चैयरमैन गौरव चौहान, बुच्चाखेड़ी के पूर्व प्रधान राजेश चौहान समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो गणमान्य लोगो ने पहुंचकर ईद की मुबारक़बाद दी। इस मौके पर सहकारी संघ के चेयरमैन व जहानपुरा के पूर्व प्रधान चौधरी जनाब अली, सभासद चौधरी महबूब अली, डी.सिंह.डी.एफ. के पूर्व डायरेक्टर चौधरी इस्लाम, पत्रकार संगठन कैराना के सरंक्षक महराब चौधरी, उस्मान चौधरी, जिला पंचायत के पूर्व प्रत्याशी सोहराब चौधरी उर्फ भोला, आजम चौधरी एडवोकेट आदि ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। इसी प्रकार पत्रकार संगठन कैराना के संरक्षक अब्दुल सत्तार के आवास पर भी ईद मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। Kairana News
जहां शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया गया। एडवोकेट इंतजार चौधरी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भी लोगों ने भाग लेकर पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। यहां पर पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, एडवोकेट अनुज रावल, पत्रकार स्वदेश पंवार आदि मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के नगर अध्यक्ष चौधरी इनाम उर्फ कालू के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भी लोगों ने सहभागिता कर आपसी अपनापन साझा किया। पत्रकार संगठन कैराना के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, एडवोकेट अनुज रावल, स्वदेश पंवार आदि ने ईद की मुबारकबाद पेश की। वहीं, अधिवक्ता मुस्तफा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उनके परिवार की सादगी और मधुर व्यवहार ने सभी का दिल जीत लिया।
यह भी पढ़ें:– घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार














