हमसे जुड़े

Follow us

23.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान पत्रकारों ने ...

    पत्रकारों ने कन्या पूजन कर कराया भंडारे का शुभारंभ

    Hanumangarh News

    मां भद्रकाली मंदिर में भारत क्लब का आठ दिवसीय भंडारा जारी

    हनुमानगढ़। ग्राम अमरपुरा थेड़ी स्थित ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में चैत्र नवरात्र के उपलक्ष्य में 19 मार्च से आयोजित नौ दिवसीय मेले में श्रद्धा और सेवा का माहौल बना हुआ है। मेले का समापन 27 मार्च को रामनवमी के दिन होगा। मेले में हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) की ओर से नौ दिवसीय सेवा शिविर के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही आठ दिवसीय भंडारा लगाया जा रहा है। Hanumangarh News

    समिति की ओर से लगाए गए भंडारे में बुधवार को सातवें नवरात्र के मौके पर सतीश सिंगला, प्रदीप गुप्ता तथा क्षेत्र के पत्रकारों और मीडियाकर्मियों ने कन्याओं का पूजन कर भंडारे का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान पत्रकारों ने सेवा कार्य में हिस्सा लेते हुए श्रद्धालुओं को भोजन वितरित किया और समाज में बेटियों के महत्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ पत्रकार बालकिशन थरेजा ने कहा कि बेटियों को शिक्षित कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना चाहिए। उन्होंने नवरात्रि में कन्या पूजन के साथ कन्या संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

    उन्होंने हनुमानगढ़ सेवा समिति की ओर से पिछले करीब 45 वर्षांे से भद्रकाली मेले में श्रद्धालुओं को दी जा रही सेवाओं की सराहना भी की। इससे पूर्व सभी मीडियाकर्मियों ने सपरिवार मां भद्रकाली के दरबार में दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। समिति की ओर से सभी मीडियाकर्मियों का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। Hanumangarh News