हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More

    Kairana Juvenile Jail: न्यायिक अधिकारियों ने मेरठ पहुंचकर किशोर जेल का किया निरीक्षण

    Kairana
    Kairana: न्यायिक अधिकारियों ने मेरठ पहुंचकर किशोर जेल का किया निरीक्षण

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana Juvenile Jail: न्यायिक अधिकारियों की टीम ने मेरठ पहुंचकर किशोर कारागार का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में बंद किशोर आरोपियों से वार्ता करके उनकी समस्याएं सुनी गई। गुरुवार को न्यायिक अधिकारियों की टीम जनपद न्यायाधीश शामली इंद्रप्रीत सिंह जोश के नेतृत्व में मेरठ के अब्दुल्लापुर में स्थित राजकीय सम्प्रेषण गृह(किशोर) पहुंची। जहां पर टीम ने राजकीय सम्प्रेषण गृह में निरुद्ध किशोरों से वार्ता करके उनकी समस्याएं सुनी। टीम ने जेल अधिकारियों को समस्याओं के यथाशीघ्र एवं उचित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान एडीजे पॉक्सो सीमा वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव आँचल कसाना, किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश अमर प्रसाद तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी मौजूद रहे। Kairana

    यह भी पढ़ें:– Ration Dealer News: गरीबों का खाद्यान्न डकार गया गोगवान का राशन डीलर, मुकदमा दर्ज