हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    डेरा प्रेमियों ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में दिया आर्थिक सहयोग

    Sirsa News
    संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने जगाई इन्सानियत की अलख

    जुलाना ब्लॉक के सेवादार मदद को आए आगे

    जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। Welfare Works: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मानवता भलाई के 162 कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। इसी क्रम में एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, जुलाना जिला जीन्द के डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक मदद देकर इन्सानियत का फर्ज निभाया। Julana News

    ब्लाक प्रेमी सेवक सुभाष इन्सां ने बताया कि जुलाना कस्बे के वार्ड 10 में जरूरतमंद परिवार ने बेटी की शादी तय की थी। लेकिन परिवार की आर्थिक हालत कमजोर होने के चलते शादी में बाधा आ रही थी। इस संबंध में उक्त परिवार ने शाह सतनाम, शाह मस्तान जी धाम व मानवता भलाई केन्द्र डेरा सच्चा सौदा, सरसा में संपर्क किया। इसके पश्चात वहां से सूचना मिलने पर एमएसजी डेरा सच्चा सौदा व मानवता भलाई केन्द्र, जुलाना के डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने तुरंत उक्त परिवार की आर्थिक मदद के साथ-साथ घरेलू जरूरत का सामान भी उपलब्ध करवाया। Welfare Works

    उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा का हर सेवादार इन्सानियत के भले के लिए हर वक्त तत्पर रहता है, जिनमें रक्तदान, शरीरदान, गरीबों को मकान बनाकर देना, आंखों के नि:शुल्क आॅपरेशन सहित 162 कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इस मौके पर राजबीर, राजेश, प्रवीन, जोगेंद्र, सुशीला, विद्या, कमलेश आदि मौजूद रहे। Welfare Works

    यह भी पढ़ें:– शिखर शिक्षा सदन का वार्षिक परीक्षाफल घोषित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here