हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Thursday, March 5, 2026
More
    Home देश भाजपा के ज्यो...

    भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह राज्य सभा के सदस्य निर्वाचित

    नयी दिल्ली। आठ राज्यों की 19 राज्यसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भारतीय जनता पार्टी के ज्योतिरादित्य सिंधिया विजयी घोषित किए गये जबकि आंध्र प्रदेश में चारों सीटें वाईएसआर कांग्रेस ने जीती है। सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश में भाजपा ने दो तथा राजस्थान में एक सीट जीती है जबकि कांग्रेस राजस्थान में दो, मध्य प्रदेश में एक सीट पर विजयी रही है। गुजरात में अभी नतीजे नहीं आये हैं। आंध्रप्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस के उप मुख्यमंत्री पिल्ली सुभाष चन्द्र बोस, मोपिदेवी वेंकटरमण, अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी और परिमल नटवानी विजयी घोषित किये गये हैं।

    मेघालय में मेघालय डेमोक्रेटिक एलाइंस के उम्मीदवार डॉ डब्ल्यू आर खरलुखि निर्वाचित हुए जबकि वहां कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव हार गए हैं। झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के शिबू सोरेन तथा भाजपा प्रदेश प्रमुख दीपक प्रकाश विजयी हुए हैं। मध्यप्रदेश में भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सोलंकी विजयी हुए हैं जबकि कांग्रेस दिग्विजय सिंह विजयी हुए हैं। राजस्थान में कांग्रेस के पार्टी महासचिव के सी वेणुगोपाल और नीरज डांगी निर्वाचित हुए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।