हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home सरसा कागदाना नशा म...

    कागदाना नशा मुक्त घोषित, महापंचायत ने लिए कई अहम निर्णय

    Sirsa News
    महापंचायत में निर्णय संबंधी जानकारी दिखाते ग्रामीण।

    Kagdana Declared Drug-free: नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। कागदाना गांव में रविवार को नशा मुक्त गांव कागदाना अभियान के तहत आयोजित महापंचायत में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से गांव को नशा मुक्त घोषित करते हुए कई अहम निर्णय लिए। महापंचायत में सरपंच प्रतिनिधि मांगेराम बेनीवाल, कागदाना चौकी इंचार्ज दीपक शर्मा, ब्लॉक समिति सदस्य विनोद इंदौरा, जिला पार्षद राजेंद्र बैनीवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व ग्रामीण उपस्थित रहे। Sirsa News

    बैठक में निर्णय लिया गया कि गांव में नशे की बिक्री और सेवन पर पूर्ण रोक रहेगी तथा यदि कहीं भी ऐसी गतिविधि की सूचना मिले तो तुरंत कागदाना चौकी को सूचित किया जाएगा। साथ ही शादी-विवाह में डीजे का समय रात्रि 10 बजे तक सीमित किया गया, गांव में ट्रैक्टर पर गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया और भिखारियों के प्रवेश पर भी रोक लगाने का फैसला लिया गया। किन्नर समाज को केवल बधाई स्वरूप 1100 रुपये देने का निर्णय भी लिया गया। ग्रामीणों ने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता और सामूहिक निगरानी का संकल्प लिया। महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि गांव के सहयोग और एकजुटता से ही सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाया जा सकता है। अंत में सभी ने नशामुक्त और अनुशासित गांव के निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। Sirsa News