हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एडवोकेट फारुख...

    एडवोकेट फारुख अहमद की हत्या पर कैराना के अधिवक्ताओं में उबाल, सौंपा ज्ञापन

    Kairana News
    Kairana News: एडवोकेट फारुख अहमद की हत्या पर कैराना के अधिवक्ताओं में उबाल, सौंपा ज्ञापन

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: जनपद बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं ने देश के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन-पत्र एसडीएम कैराना को सौंपा है, जिसमें एक दिन पूर्व जनपद रामपुर में एडवोकेट फारुख अहमद की हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की मांग की गई है।

    गुरुवार को जनपद बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष ईशपाल सिंह व महासचिव सरवेज जंग के संयुक्त नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक ज्ञापन-पत्र एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज को सौंपा। बताया कि विगत बुधवार को बार एसोसिएशन रामपुर के सदस्य एडवोकेट फारुख अहमद की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिस पर अधिवक्ता समाज गहरी चिंता व रोष व्यक्त करता है। Kairana News

    यह घटना अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एक गम्भीर चुनौती है। अधिवक्ताओं के विरुद्घ इस तरह की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही है। ऐसे में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट अविलंब लागू किया जाना चाहिए। पत्र में वीभत्स घटना की कड़े शब्दों में निंदा करने के साथ ही मृतक अधिवक्ता के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की गई है। अधिवक्ताओं ने देश की राष्ट्रपति से अधिवक्ता फारुख अहमद के हत्यारों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही अमल में लाए जाने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें:– Patna Bomb Threat: पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप