हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी एसडीएम ने नगर...

    एसडीएम ने नगर में परखी अलाव की व्यवस्था

    नगरपालिका के रैन बसेरे को कांधला तिराहे पर बनाए जाने के दिए निर्देश, खुले आसमान के नीचे न सोएं निराश्रित

    कैराना। (सच कहूँ न्यूज) एसडीएम ने कस्बे में भ्रमण करके पालिका द्वारा जलवाए जा रहे अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगरपालिका के रैन बसेरे को कांधला तिराहे पर चलाए जाने के निर्देश दिए। क्षेत्र में सर्दी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए एसडीएम शिवप्रकाश यादव ने मंगलवार देर सांय नगरपालिका द्वारा जलवाए जा रहे अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया।

    यह भी पढ़ें:– मुकेश अंबानी के नेतृत्व में 20 वर्षों में 20 गुना बढ़ा रिलायंस का मुनाफा

    इस दौरान उन्होंने कस्बे के मुख्य पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर स्थित शामली बस स्टैंड तथा कांधला तिराहे पर अलाव की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों स्थानों पर किये गए अलाव की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही, नगर के सभी मुख्य चौराहों तथा प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाने को कहा। इसके अलावा एसडीएम ने नगरपालिका द्वारा संचालित रैन बसेरे को कांधला तिराहे पर चलाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सुनिश्चित किया जाये कि कोई भी निराश्रित व्यक्ति खुले में न सोये। रैन बसेरे में गर्म कपड़े की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। इस दौरान नगरपालिका के लिपिक रविन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here