हमसे जुड़े

Follow us

29.6 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अवैध चाकू बरा...

    अवैध चाकू बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: अवैध चाकू बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को कस्बे की किलागेट चौकी प्रभारी एसआई विनोद राघव ने चेकिंग के दौरान नगर में स्थित किशोर न्याय बोर्ड के पीछे खाली पड़े प्लाट से एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता इस्तेकार निवासी ग्राम अलीपुर बताया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है। Kairana News